मशहूर एक्टर, डांसर और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला के निधन से हर कोई सदमे में है। फैंस से लेकर सेलेब्स भी शेफाली के जाने से शॉक्ड हैं, किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि शेफाली अब हमारे बीच नहीं हैं। शेफाली के करीबी दोस्त और सिंगर मीका सिंह ने भी एक्ट्रेस के निधन पर दुख जाहिर किया है।

सोशल मीडिया पर मीका सिंह ने लिखा है,

“मैं बहुत शॉक्ड और दुखी हूं, हमारी प्यारी स्टार और एक अच्छी दोस्त हमें छोड़कर चली गई। अभी भी यकीन नहीं होता, तुम अपनी स्माइल, ग्रेस और स्पिरिट के लिए याद की जाओगी। रेस्ट इन पीस।”

यहां देखें मीका सिंह का पोस्ट

मीका सिंह और शेफाली जरीवाला अच्छे दोस्त हैं और दोनों ने साथ में एक म्यूजिक वीडियो भी किया है। की दोस्ती सिर्फ इंडस्ट्री तक सीमित नहीं थी, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी वे अच्छे दोस्त माने जाते थे। दोनों ने साथ में म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। म्यूजिक वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी।

Shefali Jariwala Net Worth: करोड़ों की मालकिन थीं ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला, पीछे छोड़ गईं इतनी संपत्ति

मीका ने अपने कई इंटरव्यूज में शेफाली को पॉजिटिव सोल और ग्राउंडेड पर्सनैलिटी वाला बताया था। वहीं शेफाली भी मीका की सिंगिंग और ह्यूमर की मुरीद थीं।

मीका के पोस्ट पर भी कई सेलेब्स कमेंट करके दुख और हैरानी जता रहे हैं।

एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल ने लिखा, ये टेरीफाइंग है, क्या हो रहा है इस साल?

भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी मोनालिसा ने लिखा, ”लेकिन कैसे? क्या हुआ था? इन सबपर मेरे लिए यकीन करना मुश्किल है।”

आपको बता दें, ‘Kaanta Laga’ गर्ल के नाम से मशहूर और बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का 27 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उन्हें मृत अवस्था में Bellevue Multispeciality Hospital, अंधेरी, मुंबई लाया गया था।