बॉलीवुड के सुपरहिट ‘मौजा-मौजा’ सिंगर मीका सिंह को आज बड़ा झटका लगा जब उन्हें एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हांलाकि गिरफ्तार होने के एक घंटे बाद ही मीका को बेल पर रिहा भी कर दिया गया।
दरअसल, दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान एक डॉक्टर को मीका ने थप्पड़ मारा था पीड़ित डॉक्टर अंबेडकर अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ है। इस घटना में उन्हें बाएं कान में कुछ आंतरिक चोट पहुंची थी।
घटना दिल्ली ओप्थोलमोलोजीकल सोसाइटी की ओर से इंद्रपुरी स्थित दिल्ली पूसा इंस्टीट्यूट मेला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई थी।
सूत्रों की मानें तो राजधानी के इंद्रपुरी थाने में मीका के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उन्हें गिरफ्तारी के लिए नोटिस भी भेजा गया था। आज दोपहर 3 बजे मीका थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।