हॉलीवुड सिंगर व माइकल जैक्सन की पूर्व पत्नी लिसा मैरी प्रेस्ली का निधन हो गया है। उनकी मां प्रिस्किला प्रेस्ली ने गुरुवार को अपनी बेटी के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। जानकारी के मुताबिक लिसा को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।
लिसा की मां प्रिस्किला प्रेस्ली ने कहा, “मुझे भारी मन से कहना पड़ रहा है कि मेरी खूबसूरत बेटी लिसा मैरी हमें छोड़कर चली गई। वह बेहद इमोशनल, स्ट्रॉन्ग और लविंग महिला थी।” मनोरंजन वेबसाइट टीएमजेड के अनुसार, लॉस एंजिल्स के उपनगर कैलाबास में लिसा मैरी प्रेस्ली को उनके घर में कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
उनका जन्म साल 1968 में हुआ था। वह मेम्फिस में अपने पिता की ग्रेस्कलैंड हवेली की मालिक थी। उनका सिंगिंग करियर साल 2003 की पहली एल्बम “टू व्हॉट इट मे कंसर्न” के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद 2005 का “नाउ व्हाट” आया और दोनों ने बिलबोर्ड 200 एल्बम चार्ट के टॉप 10 में जगह बनाई। एक तीसरा एल्बम, “स्टॉर्म एंड ग्रेस,” 2012 में रिलीज हुआ।