एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस मिया खलीफा ने एक बार फिर किसानों का समर्थन करते पोस्ट किया है। इसबार उन्होंने अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे भारतीय व्यंजनों का लुत्फ़ लेती दिख रही हैं। इस थाली को दिखाते हुए तंज भरे अंदाज में मिया खलीफा कहती हैं कि हर एक चीज की कीमत होती है। उन्होंने भी इस थाली को ऐसे ही कमाया है। उन्होंने इसके लिए कनाडा की मशहूर लेखिका रूपी कौर और कनाडा के सिख सांसद जगमीत सिंह को शुक्रिया भी कहा।

मिया खलीफा कहती हैं, ‘ये अच्छा लगता है जब आप मेहनत कर कुछ अर्न करते हैं। इस डिलीशियस.. टेस्टी खाने के लिए। आज मैंने भी ये लज़ीज़ खाना कमाया है। सोशल मीडिया पर जो कैंपेन चल रहा है, इंसानियत के तौर पर मैंने भी उसमें हिस्सा लिया और इसकी वजह से ये मैंने अर्न किया है।’ खाना खाते हुए उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा- हर एक चीज की कीमत होती है।

मिया खलीफा के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी आने लगे। एक यूजर ने कहा- पूरा भारत Khalistan के खिलाफ है। आप लोग जवाब दीजिए उन आतंकियों को जो Khalistan के समर्थन में है। ऋषि नाम के शख्स ने कमेंट कर कहा-  रिहाना को तो 2.5 मिलियन एक ट्वीट के मिले और आपको सिर्फ एक गुलाब-जामुन की थाली। अनफेयर, बहुत नाइंसाफी है ये तो।

एक यूजर ने लिखा- मिया खलीफा आप कितनी अच्छी हैं, माफ कीजिए आपको जो हेट और ट्रोल्स झेलने पड़ रहे हैं। लेकिन एक बात याद रखिए कि आपको बहुत इज्जत मिल रही है। नफरत से ज्यादा प्यार मिल रहा है आपको। ये सबसे प्यारी चीज है। थैंक्यू।

आपको बता दें कि इससे पहले भी मिया खलीफा ने किसान आंदोलन पर कमेंट किया था और लिखा था, “मानवाधिकार पर ये चल क्या रहा है? नई दिल्ली के आसपास के इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया है?” हालांकि बाद में एक वर्ग ने उनपर पैसे लेकर ट्वीट करने का आरोप लगाया तो उन्होंने जवाब देते हुए लिखा था, ”पेड एक्टर्स…मुझे उम्मीद है कि पुरस्कारों के मौसम में उनकी अनदेखी कतई नहीं की जाएगी। मैं किसानों के साथ हूं…’।