फिल्म मेरी प्यारी बिंदु का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। बाकी फिल्मों के फर्स्ट लुक जैसे इस फिल्म का फर्स्ट लुक कुछ बहुत ज्यादा नहीं कहता है। फर्स्ट लुक में सिर्फ आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा नजर आ रहे हैं जो कि बहुत ही बेफिक्र अंदाज में बैठे हुए हैं। परिणीति जहां गन पोज दे रही हैं वहीं आयुष्मान ने गोली की आवाज से होने वाले शोर से बचने के लिए अपने कान बंद कर रखे हैं। बहुत सोच समझ कर अपनी फिल्मों का चुनाव करने वाले आयुष्मान यश राज फिल्म के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म में पहली बार परिणीति के साथ नजर आएंगे।
फिल्म की रिलीज डेट 12 मई 2017 रखी गई है, यह राज फिल्म्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस फर्स्ट लुक को जारी करते हुए लिखा, “अभिमन्यु और बिंदु के पास आपके लिए एक न्यूज है। 12 मई 2017 को करिए उनसे मुलाकात।” इन दोनों ही सितारों को मुंबई के कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था। फिल्म में आयुष्मान जहां एक हॉरर नॉवेलिस्ट के किरदार में नजर आएंगे वहीं परिणीति एक सिंगर की भूमिका में होंगी। खबरों की मानें तो परिणीति इस फिल्म के लिए गाना भी गाने जा रही हैं। यदि ऐसा हुआ तो यह उनका सिंगिंग डेब्यू होगा।
Abhimanyu & Bindu have some NEWS for you! Meet them in cinemas on May 12th 2017 #MeriPyaariBindu @ayushmannk @ParineetiChopra pic.twitter.com/jXGFSVkd0l
— Yash Raj Films (@yrf) November 25, 2016
फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और इस एक्ट्रेस परिणीति ने इस हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर पूरी कास्ट के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- और अब रैप अप। परिणीति को आखिरी बार शाद अली की फिल्म ‘किल दिल’ में देखा गया था। ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में वो एक गायक का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। यश राज फिल्म्स के बैनर में बनी इस फिल्म में वो एक गाना गाते हुए भी दिखेंगी। वहीं इसमें आयुष्मान खुराना एक लेखक के किरदार में हैं, जिसका नाम अभिमन्यु रॉय है। इस फिल्म के लिए आयुष्मान ने दाढ़ी वाला लुक अपनाया हुआ है। फिल्म की पूरी शूटिंग कोलकाता में हुई है। मनीष शर्मा के प्रोडक्शन में बनी मेरी प्यारी बिंदु को अक्षय रॉय ने डायरेक्ट किया है।
And its a wrappp! #MeriPyaariBindu pic.twitter.com/1NdtQwQml7
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) October 13, 2016
Happy Durga Puja from the team of Meri Pyaari Bindu!!! Wishing everybody love, happiness and health 🙂 ❤️?? pic.twitter.com/LvCSBHylWP
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) October 8, 2016
