MasterChef India season 7: मास्टरशेफ इंडिया 7 के फिनाले की घड़ी नजदीक है। मंगलवार को गेस्ट शेफ सारांश गोइला की कड़ी चुनौती के बाद गुरकीरत सिंह और कमलदीप कौर कुकिंग रियलिटी शो से बाहर हो गए। इसके साथ, अरुणा विजय, नयनज्योति सैकिया, सांता सरमाह और सुवर्णा बागुल अगले लेवल पर पहुंच गए। हालाँकि नयनज्योति के शो जीतने की खबर पहले ही सामने आ चुकी है।
शेफ सारांश ने घर के कुक्स को एक डिश बनाने के लिए कहा, जिसके लिए उन्हें 100 चरणों का पालन करना था। ‘सफरनामा’ कहे जाने वाले इस व्यंजन में देश भर के घटक शामिल थे और कई तकनीकों का भी इस्तेमाल किया गया था। गुरकीरत के लिए ये मुश्किल साबित हुआ, कमलादीप की रोटी कच्ची रह गई। जजेस – रणवीर बराड़, गरिमा अरोड़ा और विकास खन्ना ने कहा कि प्रतियोगिता के इस स्तर पर, ये गलतियाँ अस्वीकार्य हैं, और इस प्रकार उन्हें शो से बाहर करने के लिए चुना गया।
अरुणा विजय को फेवर कर रहे हैं जज- फैंस
सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा होने लगी कि मास्टरफेश के जजेस अरुणा विजय का फेवर कर रहे हैं। देखिए यूजर्स कैसे कमेंट्स कर रहे हैं-
विकास खन्ना, रणवीर बराड़ और गरिमा अरोड़ा द्वारा जज किए गए मास्टरशेफ इंडिया को जनवरी में लॉन्च किया गया था। शो को हाल ही में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब दर्शकों ने महसूस किया कि जज कुछ चुनिंदा प्रतियोगियों के प्रति पक्षपाती थे।