Marjaavaan Movie Review, Ratings, Box Office Collection and Release Updates: सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘मरजावां’ 15 नवंबर को रिलीज़ हो चुकी है। मिलाप जवेरी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में तारा सुतारिया और साथ में रकुल प्रीत भी हैं। तारा फिल्म में सीधी सादी मूक बधिर लड़की की भूमिका में हैं वहीं रकुल चटक डांसर के रूप में दिखाई दे रही हैं।

मसालेदार रोमांटिक एक्शन से भरपूर फिल्म ‘मरजावां’ भारी-भरकम डायलॉगबाजी से भरपूर है। पहले दिन फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में काफी दर्शक पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.5-7 करोड़ का कलेक्शन किया है।  मिलाप मिलन जावेरी द्वारा निर्देशित फिल्म  पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक- ठाक बिजनेस करने में कामयाब रही। खास तौर पर वो लोग इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों की तरफ रुख कर रहे हैं जिन्होंने पहले रितेश और सिद्धार्थ की एक विलेन पसंद की थी। उस फिल्म में मेन लीड में श्रद्धा कपूर थीं।

एक वजह ये भी है कि दर्शक रितेश के 3 फुटिया रूप को देखने थिएटर्स पर पहुंच रहे हैं। इस फिल्म को लेकर क्या कह रही है जनता। दर्शकों को फिल्म पसंद आई नहीं आई इस बारे में जानें। पब्लिक और क्रिटिक्स के क्या रिव्यूज रहे फिल्म को कितने स्टार रेटिंग्स मिले? इसके अलावा सिद्धार्थ और रितेश देशमुख की ये फिल्म पहले दिन में कितनी कमाई कर खाता खोलेगी आइए इस बारे में जानें..

Live Blog

Highlights

    16:29 (IST)16 Nov 2019
    एक विलेन की तुलना में फीकी है फिल्म

    एक विलेन में जहां सिद्धार्थ और रितेश अपने सर्वश्रेष्ठ अंदाज में थे वहीं मरजावां में दोनों ही एक्टर पिछली फिल्म की तुलना में फीके नजर आए।

    15:04 (IST)16 Nov 2019
    तारा सुतारिया की है दूसरी फिल्म

    तारा सुतारिया ने 'स्टूडेंट्स ऑफ द इयर' से डेब्यू किया था इस फिल्म में उनका किरदार काफी ग्लैमरस था। फिल्म मरजावां में तारा बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही हैं जिसको देखकर फैंस उनके दीवाने होते जा रहे हैं।

    14:38 (IST)16 Nov 2019
    सिद्धार्थ मल्होत्रा को है मरजावां से काफी उम्मीद

    बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ की फिल्में एक के बाद एक पिटती चली जा रही हैं। हाल ही में सिड की फिल्म जबरिया जोड़ी भी बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थी जिसके बाद लगातार मिल रही नाकामयाबी से सिड काफी सदमें में चले गए थे। ऐसे में सिड की सारी उम्मीद मरजावां से है।

    13:21 (IST)16 Nov 2019
    तारा की एक्टिंग की हो रही है जमकर तारीफ

    तारा सूतारिया दिव्यांग लड़की का किरदार निभा रही है, जो बोल और सुन नहीं सकती। लोग बड़े पर्दे पर तारा के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    12:20 (IST)16 Nov 2019
    मरजावां' की स्क्रीनिंग पर तारा सुतारिया पर ठहर गईं सबकी नजरें

    11:59 (IST)16 Nov 2019
    नवाज की मोतीचूर चकनाचूर से कांटे की टक्कर

    नवाज की मोतीचूर चकनाचूर और सिद्धार्थ की मरजावां के बीच शनिवार और रविवार के दिन बॉकस ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। अब देखना होगा कि इन दोनों फिल्मो में से कौन सी फिल्म वीकेंड पर बाजी मारती है। फिलहाल दर्शकों का रुझान मरजावां की ओर ज्यादा दिख रहा है।

    11:43 (IST)16 Nov 2019
    वीकेंड पर कर सकती है बम्पर कमाई

    मूवी पंडितों की मानें तो फिल्म वीकेंड पर शानदार बिजनेस कर सकती है। फिल्म ने जहां अपने पहले दिन 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हुए अच्छी शुरुआत की है वहीं इस शनिवार और रविवार फिल्म के अच्छे बिजनेस की उम्मीद की जा रही है।

    11:30 (IST)16 Nov 2019
    सिद्दार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख ने की साथ में दूसरी फिल्म

    फिल्म एक विलेन की सफलता के बाद एक बार फिर से सिद्दार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख ने फिल्म मरजावां से बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। इस फिल्म में भी एक विलेन के ही तरह रितेश देशमुख विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं।

    09:28 (IST)16 Nov 2019
    राकुल प्रीत की हो रही है तारीफ

    राकुल प्रीत जरूर अपने अलहदा अवतार से सभी को चौंकाती हैं। फिल्म में राकुल का चेहरा आम हीरोइनों से थोड़ा अलग लगा रहा है। उनकी अदाएं भी इस बार बेहतर नजर आ रही हैं।

    09:27 (IST)16 Nov 2019
    राकुल प्रीत की हो रही है तारीफ

    राकुल प्रीत जरूर अपने अलहदा अवतार से सभी को चौंकाती हैं। फिल्म में राकुल का चेहरा आम हीरोइनों से थोड़ा अलग लगा रहा है। उनकी अदाएं भी इस बार बेहतर नजर आ रही हैं।

    09:15 (IST)16 Nov 2019
    पहले दिन किए इतने करोड़ का कलेक्शन

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.5-7 करोड़ का कलेक्शन किया है।  मिलाप मिलन जावेरी द्वारा निर्देशित फिल्म  पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक- ठाक बिजनेस करने में कामयाब रही।

    00:09 (IST)16 Nov 2019
    इस तरह थिएटर के बाहर फैंस से घिरे सिद्धार्थ मल्होत्रा
    19:26 (IST)15 Nov 2019
    ओपनिंग डे पर इतने करोड़ की कमाई कर सकती है फिल्म

    फिल्म में रितेश 3 फुट के बौने का किरदार निभा रहे हैं। विलेन फिल्म के बाद एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की जोड़ी परदे पर आई है। वहीं फिल्म में तारा सुतारिया भी लीड रोल में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ओपनिंग डे पर 5-6 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और रवि किशन भी हैं जिसे मिलाप मिलन जावेरी ने डायरेक्ट किया है।

    17:58 (IST)15 Nov 2019
    फुल टू मसाला फिल्म है मरजावां

    सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म मरजावां की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर तरह तरह के रिव्यू सामने आ रहे हैं जिसके मुताबिक यह फिल्म एक फुलटू मसाला फिल्म साबित हो रही है...

    16:50 (IST)15 Nov 2019
    सोशल मीडिया पर जम कर हो रही Marjaavaan की तारीफ

    मरजावां की खूब तारीफ की जा रही है।

    15:37 (IST)15 Nov 2019
    रितेश के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म Marjaavaan!

    मरजावां को बताया जा रहा फुल ऑफ एंटरटेनिंग फिल्म..

    13:39 (IST)15 Nov 2019
    Marjaavaan: कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा , अब रघु के लिए पूछा जा रहा ये सवाल...

    रितेश देशमुख, सिद्धार्थ और तारा सुतारिया की फिल्म इस वक्त इंटरनेट पर छाई हुई है। दर्शक इस फिल्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने  के इच्छुक हैं। फिल्म को लेकर पूछा जा रहा है कि 'रघु ने जोया को क्यों मारा?' ये सवाल ठीक 'बाहुबली' की तरह की ट्रेंड कर रहा है -'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा... '

    12:25 (IST)15 Nov 2019
    रितेश देशमुख और सिद्धार्थ की पावर पैक परफॉर्मेंस

    फिल्म मरजावां को पावरपैक परफॉर्मेंस बताया जा रहा है। सिद्धार्थ और रिेतेश की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।

    11:20 (IST)15 Nov 2019
     दुबई में भी देख रहे फैंस मरजावां..

    दुबई में भी देख रहे फैंस मरजावां: रितेश देशमुख के सपोर्टर्स इस फिल्म को शानदार फिल्म बता रहे हैं। इस फिल्म को दूर देशों में भी जोश के साथ देखा जा रहा है।

    10:37 (IST)15 Nov 2019
    रितेश देशमुख की हो रही तारीफें..

    फिल्म देखने के बाद फैंस रितेश की खूब तारीफें कर रहे हैं। रितेश देशमुख की अदाकारी के लिए लोग कह रहे हैं कि 'आप कैसे अपनेआप को इस तरह के कैरेक्टर में ढाल लेते हैं। '

     

    10:30 (IST)15 Nov 2019
    मरजावां के फैंस ने दिए इतने स्टार..

    मरजावां को फैंस 3 स्टार्स से नवाज रहे हैं तो कोई साढ़े तीन स्टार्स भी दे रहा है। फिल्म में एक्शन जबरदस्त है ऐसे में ये फिल्म दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रही है। तारासुतारिया की अदाकारी भी फैंस को काफी पसंद आ रही है।

    10:09 (IST)15 Nov 2019
    डगमगा सकती है Marjaavaan..

    मरजावां फिल्म के आगे और भी दो फिल्में चुनौती देती दिख रही हैं। पहली आयुष्मान खुराना की बाला और दूरी आथिय़ा शेट्टी और नवाजुद्दीन की मोतीचूर चकनाचूर। माना जा रहा है कि आयुष्मान की बाला मरजावां पर भारी पड़ सकती है। कलेक्शन के मामले में फिल्म मरजावां डगमगा सकती है।

    09:52 (IST)15 Nov 2019
    रितेश को विलेन बना देखना पसंद कर रहे फैंस..

    रितेश को ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं क्योंकि इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक खास वजह से आ सकते हैं। वह है रितेश का कैरेक्टर और उनकी परफॉर्मेंस, क्योंकि रितेश अभी तक स्टार के तौर पर कॉमेडियन के तौर पर दर्शकों के सामने आ चुके हैं। वहीं विलेन बने देखना दर्शकों को भा सकता है। 

    09:49 (IST)15 Nov 2019
    सिद्धार्थ के पास सोलो हीरो बनने का मौका, क्या सफल होंगे मरजावां एक्टर..

    अब तक सिद्धार्थ कई सारी फिल्मों में तो नजर आए हैं।  लेकिन हर फिल्म में उनके साथ कोई न कोई स्टार सुपरस्टार स्क्रीन शेयर कर रहा होता है। ऐसे में मरजावां एक ऐसी फिल्म है जिससे वह खुद को सोलो हीरो के रूप में साबित कर सकते हैं।

    09:37 (IST)15 Nov 2019
    रितेश देशमुख का रोल चैलेंजिंग..

    ऐसे में अब सिद्धार्थ की फिल्म Marjaavaan का चलना और अच्छी कमाई करना काफी जरूरी है। दूसरी तरफ रितेश देशमुख की पिछली फिल्में अच्छी खासी हिट रही हैं। हाल ही में आई फिल्म हाउसफुल 4 भी धमाकेदार कमाई कर हिंदी सिनेमा में कॉमेडी जॉनर में अपनी अलग छाप छोड़ चुकी है। हालांकि उनकी फिल्म मरजावां में भी रितेश का रोल काफी चैलेंजिंग है।

    09:29 (IST)15 Nov 2019
    सिद्धार्थ की Marjaavaan पर टिकी सभी की नजरें

    सिद्धार्थ मल्होत्रा की लंबे वक्त से कई फिल्में नहीं चली हैं। ऐसे में उनकी इस फिल्म का चलना बहुत जरूरी है। सभी की निगाहे सिद्धार्थ की इस फिल्म पर टिकी हुई है। इसी साल सिद्धार्थ की जबरिया जोड़ी भी रिलीज हुई थी। ये फिल्म उनकी परिणीति चोपड़ा के साथ थी दो कि बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। इससे पहले रकुल प्रीत के साथ उनरकी अय्यारी भी आई थी। इस फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस पर बस नहीं चला था। इत्तेफ़ाक़ और जेंटलमैन भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

    09:10 (IST)15 Nov 2019
    फिर विलेन बने रितेश देशमुख.. दर्शकों ने किया पसंद


    एक्शन से भरपूर सिद्धार्थ मल्होत्रा की मरजावां में रोमांस भी खूब है। लव ट्रायएंगल भी है। तो वहीं एक खतरनाक विलेन भी है। रितेश देशमुख फिल्म में जबरदस्त किरदार निभा रहे हैं रितेश फ़िल्म में 3 फुट के बौने के रोल में हैं, जो बहुक खतरनाक है। इससे पहले रितेश फिल्म एक विलेन में भी सनकी विलेन का किरदार निभा चुके हैं। लोग उन्हें विलेन के रूप में देखना खूब पसंद करते हैं।

    09:00 (IST)15 Nov 2019
    Opening Day पर इतना लपेट सकती है Marjaavaan..

    माना जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये फिल्म ओपनिंग डे पर करीब 7 से 7.50 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है। तो वहीं कुछ ट्रेड एनेलिस्ट कह रहे है कि फिल्म 6 से 8 करोड़ रुपए तक भी जुटा सकती है। यानी कि कुछ भी हो सकता है।

    08:54 (IST)15 Nov 2019
    Marjaavaan में है.. एक विलेन की झलक?

    फिल्म मरजावां का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया था। फिल्म में कई लोगों को एक विलेन की झलक दिखाई दी। ऐसे में इस फिल्म के ट्रेलर को मिले जुले रिएक्शन मिले थे।  वहीं अब फिल्म रिलीज का दिन आ चुका है लोग सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ ही देर में पता चल जाएगा कि फिल्म को दर्शक कैसा रिस्पॉन्स दे रहे हैं।