द‍िल्‍ली व‍िधानसभा चुनावों को लेकर बीजपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी दावा किए थे कि वे 48 सीटें जीत रहे हैं। वहीं नतीजे से पहले 55 सीट का दावा करने लगे थे। अब उनकी हार के बाद लोग उनके उपर मीम्स से लेकर उनके गानों तक पैरोडी वीडियो बना मजा ले रहे हैं।

मनोज तिवारी का एक गाना ‘बुरा समाचार बा मंगरुआ बेमार बा’ को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। वहीं मनोज तिवारी के इस गाने का एक पैरोडी वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसे मिर्ची हिमांशु नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में मनोज तिवारी के गानों के कई क्लिप को मिक्स कर एक रैप पैरोडी बना दिया गया है। वीडियो की ऐसे शुरुआत होती है- मामा बनाओगे तो कल्लू बन जाउंगा। तू बनाएगी तो उल्लू बन जाउंगा। लड़कि पटाने को संजू बन जाउंगा, शादी करने को बोलो तो सल्लू बन जाउंगा।

इस वीडियो को देखते हुए आपकी हंसी छूट जाएगी। बहुत ही मजेदार तरीके से मनोज तिवारी के गानों को इस पैरोडी में मिक्स किया गया है। देखें वीडियो-

वहीं हार के बाद मनोज तिवारी का गाना मंगरुआ बेमार बा को लोग ढूंढ कर सुन देख रहे हैं। 8 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को 2 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को कई और चैनल्स पर रिलीज किए जा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इसके क्लिप को खूब शेयर कर रहे हैं। यह गाना मनोज तिवारी की फ‍िल्‍म देहाती बाबू का है।

दिल्ली के चुनाव नतीजों की बात करें तो केजरीवाल की सरकार में फिर से वापसी हो रही है। आम आदमी पार्टी 63 सीट पर बढ़त बनाई हुई है वहीं बीजेपी वन डिजिट में सिमट कर रह गई है। कांग्रेस का पिछली बार की तरह एक भी खाता नहीं खुला है।