‘बिग बॉस 17’ से मन्नारा चोपड़ा काफी चर्चा में हैं। भले ही वह प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बहन हैं, लेकिन बिग बॉस के घर में उन्होंने हमेशा इसके बारे में बात करने से परहेज रखा। वह शो में अकेले खेलीं और टॉप थ्री में पहुंचीं। मन्नारा ने शो नहीं जीता, लेकिन भारत की जनता का दिल जरूर जीत लिया है। शो के आखिरी पड़ाव में टॉर्चर टास्क हुआ था, जिसे मन्नारा ने बखूबी खेला था। उन पर कपड़े धोने का साबुन, मसाले, मिर्च और क्या कुछ नहीं फेंका गया, लेकिन वह हार नहीं मानीं। अब शो को खत्म हुए महीनाभर हो चुका है, लेकिन उस टास्क में मिले जख्म के निशान आज भी मन्नारा के शरीर पर है।
मन्नारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने हाथ और पैरों की तस्वीर शेयर की हैं, जिनमें कई निशान नजर आ रहे हैं। इस टास्क में खूब मिर्ची इस्तेमाल की गई थी तो इसे मिर्ची टास्क भी बोला गया। अब मन्नारा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”मिर्ची टास्क के निशान धीरे-धीरे हल्के हो रहे हैं।” दूसरी स्टोरी में मन्नारा ने लिखा,”मंदिर की वायरल वीडियो के बाद कई लोग मिर्ची टास्क के निशान के बारे में पूछ रहे थे, तो आप सबके लिए मैं तस्वीरें शेयर कर रही हूं। सब ठीक है और निशान समय के साथ चले जाएंगे। बस मुझे और मेरे परिवार को दुआ में याद रखिए।”


हाल ही में मन्नारा चोपड़ा, तहलका भाई और उनकी पत्नी दीपिका आर्या के साथ सिद्धिविनायक दर्शन करने गई थीं, जहां दीपिका ने मन्नारा के मिर्ची टास्क वाले निशान को दिखाया था। तब से लोग उन्हें इसके बारे में सवाल कर रहे थे, इसलिए मन्नारा ने अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर की हैं।
मन्नारा ने ‘बिग बॉस 17’ में अपनी अलग पहचान बना ली है। ये शो 15 अक्टूबर 2023 से 28 जनवरी 2024 तक चला था। मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी के साथ टॉप थ्री में खड़ी थीं, लेकिन इसके आगे वह नहीं खेल पाईं और ये शो मुनव्वर फारूकी ने जीता। शो के बाद मन्नारा अपने काम पर फोकस कर रही हैं।