मनीषा रानी (Manisha Rani) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ (Bigg Boss OTT) और ‘झलक दिखला जा 11’ जैसे शोज में काम किया है। वो ‘झलक दिखला जा…’ की विनर भी रह चुकी हैं। इस शो को जीतने के बाद बिहार की मनीषा को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो चाय की दुकान खोलने वाली हैं। ऐसे में चर्चा होने लगी है कि वो शोबीज छोड़कर ऐसा करेंगी या फिर कैसे तो चलिए बताते हैं आखिर क्या मामला है।

मनीषा रानी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद फैंस शॉक्ड हो गए हैं। ‘झलक दिखला जा 11’ की विनर रह चुकीं मनीषा ने खुलासा किया कि शो को जीतने के बाद उन्हें अपनी जीत के पैसे नहीं मिले हैं, जिसके बाद उन्होंने चाय की दुकान खोलने की बात कही। दरअसल, मनीषा ने अपने दोस्त ठकेश के साथ मजाक करते हुए कहा कि दोनों चाय की दुकान खोलेंगे। एक्ट्रेस कहती हैं कि वो इस दुकान को उनके साथ में चलाएंगी।

वाइल्ड कार्ड बनकर की थी एंट्री

मनीषा रानी ने ‘झलक दिखला जा 11’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। इसमें उन्होंने बैक टू बैक दमदार परफॉर्मेंस दी थी। उन्होंने इस सीजन को जीता था। इस शो को जीतने के बाद उन्होंने 30 लाख रुपए की नकद राशि भी जीती थी। फराह खान, मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी ‘झलक दिखला जा 11’ में जज बने थे। अब मनीषा ने अपने लेटेस्ट वीडियो में खुलासा किया है कि उन्हें इनाम की राशि अबतक नहीं मिली है और वो लोग आधा काट भी लेंगे।

आपको बता दें कि ‘झलक दिखलाजा 11’ जीतने से पहले मनीषा रानी ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में एंट्री की थी। इसके जरिए उन्होंने काफी लाइमलाइट बटोरी थी। सलमान खान के इस शो से एक्ट्रेस को काफी नेम और फेम मिला। शो में मनीषा का अभिषेक मल्हान के साथ गहरा रिश्ता बन गया था। वहीं, एल्विश यादव के साथ भी उनकी बॉन्डिंग देखने के लिए मिली है। शो से बाहर आने के बाद मनीषा ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया था।