बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। 53 साल की एक्ट्रेस को हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने अपने दमदार अभिनय से स्क्रीन पर अलग ही छाप छोड़ी। इसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया था। सीरीज हिट रही। नामी खानदान और राजघराने से संबंध रखने वाली मनीषा ने अपनी जिंदगी में काफी रंग देखे हैं। फिल्मों के साथ-साथ वो अपनी निजी को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। वो पर्दे पर भले ही हिट रही हों मगर निजी जिंदगी में कभी सफलता नहीं मिली है। वो आज भी सिंगल हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू अपने नाकाम रिश्तों पर बात की और कहा कि वो हमेशा से ही गलत मर्दों के चक्कर में पड़ी रहीं।
दरअसल, ‘हीरामंडी’ की सक्सेस के बाद मनीषा कोइराला ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में रिश्तों पर बात की। इस दौरान उन्होंने निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने एक बात नोटिस की है कि वो हमेशा से सिर्फ गलत मर्दों के प्यार में पड़ी रहीं और क्यों? वो इसके बारे में सोचती थीं कि वो ऐसा बार-बार क्यों कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ कुछ गड़बड़ है कि वो सिर्फ और सिर्फ सबसे ज्यादा परेशान रहने वाले या गलत व्यक्ति की ओर आकर्षित हो रही हैं। उन्होंने इसे खंगाला और इस पर काम किया कि उन्हें क्या चीज सबसे ज्यादा परेशान कर रही है।
मनीषा बोलीं- ‘5-6 साल से अकेली हूं’
इतना ही नहीं, मनीषा कोइराला ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वो पिछले 5-6 सालों से अकेली हैं और फिलहाल अभी किसी के साथ घुलने-मिलने का उनका कोई इरादा नहीं है। उनका मानना है कि अभी उन्हें खुद पर काम करने की जरूरत है। पार्टनर को लेकर एक्ट्रेस का कहना था कि वो अच्छे रिलेशनशिप में रहना चाहती हैं, जिसमें उन्हें लगे कि वो दोनों एक-दूसरे को एक्सेप्ट करते हैं। वो चाहती हैं कि वो एक-दूसरे के लिए ईमानदार रहें। उनका मानना है कि ये समझना बहुत जरूरी कि दोनों को आगे बढ़ने के लिए क्या सीखने की जरूरत है। मनीषा ने कहा कि वो एक ऐसे इंसान के साथ रहना चाहती हैं, जिसके पास सपने हों और कोई पैशन हो। उनका मानना है कि वो बेहद इमोशनल हैं।
टूटे रिश्तों पर क्या बोलीं मनीषा कोइराला?
मनीषा कोइराला ने अपने टूटे रिश्तों पर भी बात की है। उन्होंने कहा कि वो एक बाहरी कलाकार थीं। नेपाल से आई थीं। नादान थीं। उन्हें सही और गलत की समझ नहीं थी। एक्ट्रेस को लगता था कि अकेलेपन को एक पार्टनर भर सकता है। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। मनीषा ने कहा कि वो सभी रिश्तों को लेकर रोमांटिक बातें करते थे और वो हर बार उन्हें माफ करके आगे बढ़ जाती थीं। समय के साथ उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनके आस-पास गैर जरूरी लोग जुट गए हैं।
12 लोगों से जुड़ा था नाम
बहरहाल, मनीषा कोइराला 90 के दशक की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। बताया जाता है कि जब उनका करियर पीक पर था तो कथित तौर पर करीब 12 लोगों संग उनका नाम जुड़ा था। इसमें कुछ फिल्म इंडस्ट्री से थे तो कुछ अन्य क्षेत्रों से। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिजनेसमैन सम्राट दहल संग शादी करने से पहले एक्ट्रेस का नाम विवेक मुशरान, नाना पाटेकर,डीजे हुसैन, नाइजीरियाई बिजनेसमैन सेसिल एंथनी,आर्यन वैद , प्रशांत चौधरी ,ऑस्ट्रेलियाई राजदूत क्रिस्पिन कॉनरॉय के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, बाद में प्यार में कई बार धोखा खाने के बाद मनीषा ने नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी कर ली थी। मगर उनका ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और 2 साल में ही अलग होने का फैसला कर लिया। 2012 में पति से अलग होने के बाद से वो अकेले जिंदगी काट रही हैं।
