MAMI’s event: बीती रात मुंबई में मामी इवेंट हुआ जिसमें कई बड़े सेलेब्स ने हिस्सा लिया। इस इवेंट की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सेलेब्स स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। सितारों से सजी इस शाम में जो एक्टर्स शामिल हुए उसमें रवीना टंडन, दिशा पाटनी, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, नेहा धूपिया, कोंकणा सेन, फातिमा सना शेख, ए आर रहमान जैसे सितारे शामिल थे।

इस दौरान दिशा पाटनी ने ऑरेंज साड़ी पहनी और अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचा। रवीना टंडन ने संपिल लुक रखा। वहीं सोनाक्षी और जहीर का कपल गोल दिखा। जावेद अख्तर और शबाना आजमी भी एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट कर रहे थे। अदिति राव हैदरी अपने पति सिद्धार्थ के साथ पहुंची थीं। वहीं खुशी कपूर भी स्टाइलिश लुक में नजर आईं। निर्देशक कबीर खान भी अपनी वाइफ के साथ इवेंट में पहुंचे।

यहां देखें तस्वीरें: