Malang, Tanhaji Box Office Collection Day 5: आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फिल्म मलंग बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। मलंग अब तक 29 करोड़ 40 लाख रुपए बटोर चुकी है। वहीं Tanhaji भी कमाई के मामले में धूम मचा रही है। 5वें हफ्ते में भी जस की तस सिनेमाघरों में बनी फिल्म तानाजी भी 267 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। वहीं जवानी जानेमन स्लोली स्लोली आगे बढ़ रही है।
पहले बात करें दिशा-आदित्य की फिल्म मलंग के बारे में तो शुक्रवार को फिल्म ने (Malang Opening Day Box Office Collection) 6 करोड़ 71 लाख रुपए कमाए थे। शनिवार को फिल्म ने कलेक्ट किए थे-8 करोड़ 89 लाख रुपए। रविवार को फिल्म का कलेक्शन हुआ 9 करोड़ 76 लाख रुपए वहीं सोमवार को फिल्म ने कमाए 4 करोड़ 4 लाख रुपए। फिल्म की टोटल कमाई रही- 29 .40 करोड़। मंगलवार को फिल्म मलंग की कितनी कमाई हुई, इस ओर अभी नजर बनी हुई है।
अजय देवगन की फिल्म Tanhaji के अब तक के कलेक्शन की बात करें (Tanhaji WorldWideBox Office Collection) तो फिल्म 267 करोड़ 76 लाख रुपए कमा चुकी है। 5वें हफ्ते में तानाजी ने शुक्रवार को कमाए थे 1 करोड़ 15 लाख रुपए। शनिवार को फिल्म ने कमाए 2 करोड़ 76 लाख रुपए। रविवार को फिल्म ने कलेक्ट किए3 करोड़ 45 लाख रुपए। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन रहा- 55 लाख रुपए।
#Malang posts respectable numbers on Day 4… Metros/multiplexes contribute to its earnings… Needs to maintain the trend on remaining weekdays for a decent Week 1 total… Fri 6.71 cr, Sat 8.89 cr, Sun 9.76 cr, Mon 4.04 cr. Total: ₹ 29.40 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 11, 2020
फिल्म तानाजी में अजय देवगन ने अपने फैंस को खास तौर पर इंप्रेस किया है। फिल्म में लंबे वक्त के बाद अजय के साथ काजोल भी दिखीं। ऐसे में दर्शको ने फिल्म को और भी देखना पसंद किया। हालांकि फिल्म में काजोल को इतना नहीं दिखाया गया। लेकिन सैफ अली खान जब जब स्क्रीन पर आए, उनका ब्लैक मैजिक बहुत पावरलगा। फिल्म में सैफ की एक्टिंग की खूुब तारीफें हुईं।
#Tanhaji [Week 5] Fri 1.15 cr, Sat 2.76 cr, Sun 3.45 cr, Mon 88 lakhs. Total: ₹ 267.76 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 11, 2020
सैफ की तानाजी के बाद आई जवानी जानेमन। इस फिल्म ने काफी धीमी कमाई की। अभी तक फिल्म 25 करोड़ की कमाई कर पाई है। दूसरे हफ्ते में पहुंची फिल्म जवानीजानेमन ने शुक्रवार को 1 करोड़ 4 लाख रूपए की कमाई की। शनिवार को फिल्म ने कमाए 1 करोड़ 58 लाख रुपए। रविवार को कलेक्शन हुआ 1 करोड़ 67 लाख रुपए का। सोमवार को फिल्म ने कमाए 68 करोड़ रुपए – टोटल हुआ 25 करोड़ 18 लाख रुपए।
#JawaaniJaaneman [Week 2] Fri 1.04 cr, Sat 1.58 cr, Sun 1.67 cr, Mon 68 lakhs. Total: ₹ 25.18 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 11, 2020

