बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने 24 दिसंबर, 2023 को अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान के साथ निकाह कर लिया। उनकी निकाह सेरेमनी बहन अर्पिता खान के घर पर हुई, जिसमें बॉलीवुड से कई सितारों ने शिरकत की। एक्टर की दूसरी शादी को अटेंड करने के लिए उनके बेटे अरहान खान भी पहुंचे थे। लेकिन, इस दौरान उनकी पहली वाइफ मलाइका अरोड़ा नहीं नजर आईं। इसी बीच जहां अरबाज दूसरी शादी में बिजी थे वहीं, मलाइका को उसी रात चर्च के बाहर स्पॉट किया गया। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिस पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। इसमें वो काफी गॉर्जियस दिख रही हैं।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का ऑफिशियली तलाक 11 मई, 2019 को हो गया था और वो 2017 से ही अलग रहने लगे थे। अब जहां अरबाज गर्लफ्रेंड शूरा के साथ दूसरी शादी में बिजी थे वहीं, उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा क्रिसमस सेलिब्रेशन में बिजी थीं। वो दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी कर रही थीं। इस सेलिब्रेशन के बीच क्रिसमस 2023 के मौके पर एक्ट्रेस को चर्च के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें शॉर्ट ड्रेस और ब्लेजर में देखा गया। अपने इस आउटफिट में वो बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने रेड कलर की हाई हील्स और न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। वो एलिगेंट लग रही थीं।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स
मलाइका अरोड़ा का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसके सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘अब ये एक्स हसबैंड अरबाज खान को जलाने के लिए अर्जुन कपूर से शादी कर लेंगी।’ दूसरे ने लिखा, ‘आपका एक्स पति किसी और से शादी कर रहा है वहां जाएं।’ तीसरे ने लिखा, ‘आप अरबाज खान की शादी में नहीं गए?’ चौथे ने लिखा, ‘अब मलाइका अर्जुन से करेगी।’ इसके साथ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये अंदर से हर्ट हुई हैं। चेहरे पर साफ तौर से दिख रहा है। उनकी आंखें भर आई है।’ इसी तरह से लोग उनके वीडियो पर खूब रिएक्शन्स दे रहे हैं।
सलमान ने मलाइका के लिए भेजा तोहफा
वहीं, हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान को लेकर खुलासा किया कि उनके एक्स हसबैंड के भाई और एक्टर सलमान खान ने क्रिसमस के मौके पर उनके लिए खास तोहफा भेजा है। ‘भाईजान’ के ब्रैंड बीइंग ह्यूमन की ओर से एक्ट्रेस को तोहफे का एक बॉक्स भेजा गया है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही सलमान ने ऐलान किया था कि उनका ब्रैंड महिलाओं के लिए एक नया कलेक्शन लॉन्च कर रहा है। इस पर मलाइक ने बीइंग ह्यूमन की तारीफ की और क्रिसमस के साथ अपने बर्थडे के लिए भी सलमान के गिफ्ट्स के बारे में बताया।