बॉलीवुड एक्टर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ ब्रेकअप रूमर्स के बीच अभिनेत्री इन दिनों स्पेन में वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं। इस वेकेशन से उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसके बाद मलाइका अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर से हेडलाइन्स में आ गई हैं। इसकी वजह है फोटो में देख रहा मिस्ट्री मैन। मिस्ट्री मैन की तस्वीर सामने आने के बाद चर्चा जोरों पर होने लगी है कि वो एक बार फिर से प्यार में हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद वो एक बार फिर से रिलेशन में हैं। हालांकि, रिलेशनशिप की अफवाहों पर उनकी तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।
दरअसल, 50 साल की एक्ट्रेस मलाइका ने स्पेन वेकेशन की कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोलाज बनाकर शेयर किया है। इस कोलाज में एक शख्स नजर आ रहा है, जिसका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। मलाइका ने मिस्ट्री मैन का चेहरा धुंधला कर रखा है। लेकिन, इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि मलाइका की लाइफ में नए शख्स की एंट्री हो चुकी है। सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि अर्जुन से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस को नया प्यार मिल गया है। वो फिर से किसी को डेट कर रही हैं। हालांकि, तस्वीरों के जरिए मलाइका ने डेटिंग को लेकर किसी भी तरह का हिंट नहीं दिया है।

5 साल तक अर्जुन कपूर को किया डेट
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 5 सालों तक सीरियस रिलेशनशिप में रहे। अब 5 साल डेटिंग के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका को लेकर खबरें सामने आईं कि इनका ब्रेकअप हो गया है। साल 2019 में कपल ने अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगाई थी। डेटिंग के बीच दोनों की शादी को लेकर काफी खबरें रही हैं। जहां फैंस को इनकी शादी का इंतजार था वहीं, ब्रेकअप की खबरों ने सभी को चौंका दिया।
करीबी दोस्त ने साझा की थी ब्रेकअप की खबर
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें तब शुरू हुईं जब दोनों को साथ में ना तो न्यू ईयर पार्टी में और ना ही एक दूसरे को बर्थडे बैश में देखा गया। ब्रेकअप की अटकलों के बीच कपल के एक करीबी दोस्त ने कहा था कि दोनों ने अपनी आपसी समझदारी के साथ ब्रेकअप किया है। करीबी दोस्त ने बताया कि वो रिश्ता खत्म कर बस दोस्त बने रहना चाहते हैं। इनके बीच कोई अनबन नहीं है। हालांकि, बाद में मलाइका ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया था।
