मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। अभिनेत्री को हमेशा ही किसी ने किसी वजह से चर्चाओं में देखा जाता है। मलाइका अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। खुद को फिट करने के लिए वो जमकर वर्कआउट करती हैं और इस उम्र में भी खुद को मेन्टेन करके रखा है। अपने वर्कआउट कके जरिए वो फैन्स को फिट रहने का संदेश देती हैं।
वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी फोटोज खूब पसंद की जाती हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, ये फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई इस फोटो में देखा जा सकता है कि वो पूल के साइड में लेटे हुए एंजॉय कर रही हैं। मलाइका ने इस फोटो में ऑरेंज और ब्लैक टू-पीस पहना हुआ है और आंखों पर भी चश्मा लगाया हुआ है।
मलाइका अरोड़ा इस फोटो में बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश लग रही हैं। अभिनेत्री ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है ‘रविवार धूप की ओर’। मलाइका के इस स्टाइलिश लुक को देख सेलेब्स और फैन्स खूब तारीफें कर रहे हैं। वहीं उनके बॉयफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी फोटो पर कमेंट किया है, जो सभी का ध्यान खींच रहा है।
अर्जुन कपूर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है ‘नाइस कैप्शन’। उनके फैन्स उन्हें ‘ब्यूटीफुल’, ‘गॉर्जियस’, ‘स्टनिंग’ कहके बुला रहे हैं। एक फैन ने लिखा है ‘बहुत ही खूबसूरत’, तो किसी ने लिखा है ‘शानदार फोटो’।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा लंबे समय से बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं दोनों ने साल 2019 में अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था। एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका के बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा था ‘मुझे यह बहुत पसंद है कि मलाइका बहुत गरिमामयी हैं। 20 साल की उम्र से लेकर आजतक, एक स्वतंत्र महिला होने के नाते मैंने उन्हें चीजों के बारे में बनी-बनाई कहानियों को बदलते देखा है’।
गौरतलब है दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। साथ ही दोनों की फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया अपर वायरल होते नजर आते हैं।