Malaika Arora and Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा बीते साल से अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन संग रिश्ता रखने पर मलाइका को अक्सर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। एक बार फिर से ट्रोल्स ने मलाइका की तस्वीर पर अर्जुन के कमेंट को लेकर घेर लिया है।

मलाइका अरोड़ा ने योगा करते हुए अपनी ब्लैंक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इसमें वह योग की एक मुद्रा में नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ मलाइका ने लिखा- Breath. Stretch. Repeat. मलाइका की पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। अर्जुन ने लिखा- फुल डे एवरी डे। अर्जुन के इस कमेंट के चलते सोशल मीडिया यूजर्स ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा- योगा और फिटनेस के लिए और भी सेलेब्स प्रेरणा देते हैं। लेकिन यह बुड्ढी एक्सपोज करती है और लोगों को भड़काती है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- अर्जुन कपूर गुड वन, न कोई जिम्मेदारी और न ही कोई रोल। वहीं एक अन्य इंस्टा यूजर लिखता है- मलाइका जी यह कोई वक्त नहीं है योगा करने का। एक यूजर लिखता है- मलाइका जी आपको अर्जुन से नहीं बल्कि किसी विदेशी से शादी करनी चाहिए। इसके अलावा भी मलाइका की पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने ऐसे कमेंट किये हैं, जिन्हें यहां लिख पाना संभव नहीं है।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर नहीं स्वीकारा है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन की शादी की अफवाह भी अप्रैल में उड़ी थी, हालांकि अर्जुन ने एक इंटरव्यू में शादी की अफवाहों को नकार दिया था। करियर की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार ‘इंडियाज मोस्ट वांटेंड’ फिल्म में देखा गया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)