Malaika Arora and Kareena Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों डेटिंग की खबरों के कारण सुर्खियों में हैं। शादी की अफवाहों के बीच मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। मलाइका अक्सर इंस्टाग्राम पर फैन्स के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने करीना कपूर संग एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखने के बाद लोग अर्जुन कपूर का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। मलाइका की तस्वीर पर लोग कमेंट कर अर्जुन कपूर के बारे में सवाल पूछ रहे हैं।
रेड टीशर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहीं मलाइका ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- गर्मी की रात। वहीं करीना कपूर ने ब्लैक कलर की टीशर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई है। तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना रिएक्शन भी जाहिर किया है। एक यूजर ने लिखा- अर्जुन कपूर तुम कहां हो? वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- मलाइका अर्जुन नहीं दिखाई पड़ रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा- मुफ्त के पैसे उड़ा रही है मलाइका।
बता दें कि कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद लोगों ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। हालांकि ताजा मीडिया की मानें तो मलाइका-अर्जुन शादी से पहले रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए थे। मलाइका-अर्जुन बीते कुछ समय से शादी की खबरों को लेकर चर्चा में है। ऐसी चर्चा है कि मलाइका-अर्जुन जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन संग शादी की खबरों को नकार दिया था।