Malaika Arora Share Picture: मलाइका अरोड़ा को बीते साल से अर्जुन कपूर संग रिश्ता रखने के चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। मलाइका सोशल मीडिया पर कोई भी तस्वीर शेयर करती हैं तो ट्रोल्स उन्हें अपना निशाना बना लेते हैं। अब मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई तस्वीर को शेयर किया है। मलाइका की नई तस्वीर पर लोगों ने अर्जुन कपूर का नाम लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
तस्वीर के साथ मलाइका ने कैप्शन लिखा- योगा करना या फिर किसी भी तरह की एक्सरसाइज करना मुझे खुशी देता है। तस्वीर में मलाइका योगा आउटफिट में योगा पोज देते हुए नजर आ रही हैं। मलाइका की इस फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार लगा दी है। एक यूजर ने लिखा- अर्जुन कपूर के कमेंट का इंतजार है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- तुम शादी कब कर रही हो। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा- अर्जुन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करो। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे कमेंट किये हैं जिन्हें लिख पाना मुमकिन नहीं है।
मलाइका अरोड़ा की तस्वीर को 30 मिनट के भीतर 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं। वहीं तस्वीर पर कमेंट की संख्या भी हजारों में है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग रिश्ता सार्वजनिक कर दिया है। अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर मलाइका ने तस्वीर शेयर कर रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी। इसके बाद दोनों ने न्यूयॉर्क में कुछ दिन क्वालिटी टाइम बिताया था। इस दौरान दोनों ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर से भी मुलाकात की थी। मलाइका ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर को शेयर भी किया था।