Malaika Arora Trolled For Bikini Photos: मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में है। बीते साल से ही ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। हालांकि अपने रिलेशनशिप को लेकर दोनों ने चुप्पी साध रखी है। अर्जुन के फैन्स को मलाइका संग रिश्ता रखने की बात हजम नहीं हो रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर मलाइका को अर्जुन संग रिलेशनशिप रखने के कारण जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर मलाइका ने अपनी बिकनी तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग अर्जुन कपूर की क्लास लगा रहे हैं।
बिकनी पहने मलाइका अरोड़ा अंडरवॉटर स्वीमिंग करते हुए नजर आ रही हैं। मलाइका की ये बिकनी तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों को 2 घंटे के भीतर ही लाखों की संख्या में लाइक और हजारों की संख्या में कमेंट्स मिल गए हैं। ज्यादातर इंस्टा यूजर ने मलाइका के लिए निगेटिव बात ही लिखी है।
मलाइका की तस्वीर पर कोरियोग्राफर फराह खान ने भी कमेंट किया है। फराह ने कमेंट में लिखा- अब अंडरवॉटर तस्वीरों को कौन क्लिक कर रहा है? जबकि मलाइका की तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा- बुढ़ापे का तो लिहाज कर लो। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- अर्जुन कपूर तुम बहुत लकी हो, तुम्हें सेक्सी आंटी मिली हैं। एक इंस्टा यूजर लिखता है- बेशर्मी भी हद होती है, बुड्ढी सुधर जाओ और ये तस्वीर अर्जुन ही खींच रहा है न।
बता दें कि बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि मलाइका और अर्जुन 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि बाद में मलाइका ने इन खबरों को अफवाह बताया था। हालांकि बी-टाउन में ऐसी चर्चा है कि मलाइका-अर्जुन इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।