Malaika Arora and Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों रिलेशनशिप के कारण सुर्खियों में हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन को एक साथ अक्सर स्पॉट भी किया जाता है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है। वहीं डेटिंग की अफवाहों के बीच मलाइका इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। ऐसे में मलाइका की एक तस्वीर पर कमेंट कर लोग अर्जुन कपूर का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर की ड्रेस में कुछ दिन पहले एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में मलाइका bowtie गाउन में नजर आ रही हैं। मलाइका की इस तस्वीर पर लोग अर्जुन कपूर के जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बहन मलाइका की bowtie खिसक कर नीचे आ गई है, अर्जुन भइया थोड़ी ऊपर कर दो खींच कर। वहीं एक यूजर ने लिखा- होटल की बेडसीट ही पहन ली। वहीं एक यूजर ने लिखा- यह होटल की प्लेन बेडसीट है, मैं क्या कहूं ऐसी ड्रेस कैसे पहन लेती हो। एक इंस्टा यूजर लिखता- कंबल ओढ़ लेती इससे अच्छा।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर बीते दिनों ऐसी चर्चा थी कि दोनों मालदीव में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। मलाइका की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए कोरियोग्राफर फराह खान ने सवाल पूछा था कि उनकी तस्वीरों को खींच कौन रहा है? हालांकि बाद में अर्जुन कपूर ने भी मालदीव बीच से तस्वीरों को शेयर किया था। इसके बाद फराह खान ने लिखा कि उन्हें उनके सवाल का जवाब मिल गया। अर्जुन कपूर और मलाइका की शादी भी खबरें भी बी-टाउन में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।