Malaika Arora Trolled: मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लाइमलाइट में रहने वालीं मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो या तस्वीर शेयर करती रहती हैं। अब मलाइका ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसके पहले मलाइका को अपने से कम उम्र के अर्जुन कपूर को डेट करने के कारण जमकर ट्रोल किया जा चुका है।

मलाइका अरोड़ा ने वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका व्हाइट टी-शर्ट और शॉट्स में योगा कर रही हैं। योगा करने के बाद वह कोकोनेट वॉटर पीती हैं। मलाइका ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा- क्या गर्मी में चिल होने का इससे अच्छा कोई विकल्प है? मलाइका के इस वीडियो को अबतक 3 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं और कमेंट्स की संख्या हजारों में है।

एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- शर्म आती है तुमपर, लोगों को गुमराह मत करो। भारत में किसी को भी पैक्ड कोकोनेट वॉटर की जरूरत नहीं है। एक अन्य यूजर लिखता है- पैक्ड फूड वो भी प्लास्टिक की स्ट्रॉ के साथ। आप योगा के बाद इंटरनेशनल ब्रान्ड को प्रमोट कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा- शर्म आती है कि आप लोगों में भ्रम फैला रही हैं और बंद कोकोनेट वॉटर को प्रमोट कर रही हैं।

बता दें कि बीते साल से मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट करने के कारण चर्चा में हैं। हालांकि कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। अर्जुन-मलाइका को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। कुछ दिन पहले अर्जुन-मलाइका एक हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किये गए थे। जिसके बाद ऐसी खबरें आई थीं कि शादी से पहले दोनों रूटीन चेकअप के लिए गए हैं। हालांकि बाद में मलाइका ने अर्जुन संग शादी की खबरों को नकार दिया था।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)