Malaika Arora and Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा अपने डांस नंबर के अलावा फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर वह सोशल मीडिया पर जिम या फिर योगा की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐसे में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी योगा करते हुए एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग एक्ट्रेस को अर्जुन कपूर का नाम लेकर ट्रोल कर रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा ने योगा कॉस्ट्यूम में तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- ‘अभ्यास आपको परफेक्ट बनाता है। मैं अभी भी इस प्रक्रिया को दोहराती हूं। इस वीक से मैंने फिर से पहले वाले योगा की शुरूआत की है।’ तस्वीर में मलाइका योगा की एक मुद्रा में नजर आ रही हैं। मलाइका की इस तस्वीर पर फैन्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने अपना रिएक्शन दिया है।
एक यूजर ने लिखा- मैम आपने अर्जुन की फिल्म फिर से फ्लॉप करा दी। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- आप इस रिलेशनशिप के लिए परफेक्ट नहीं हैं। वहीं एक इंस्टा यूजर लिखता है- बुड्ढी सुधर जाओ कितनी गंदी तस्वीर शेयर करोगी। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर लिखता है- पहले ये बताओ कि अर्जुन कपूर से शादी कब कर रही हो? वहीं कुछ यूजर्स ने ऐसे कमेंट्स किये हैं जिन्हें कॉपी में लिखना मुमकिन नहीं है। फराह खान ने मलाइका की तस्वीर पर लिखा- सबसे अच्छा है कि हर सुबह खुद के पैर छुएं। वहीं संजय कपूर ने लिखा- वाह।
बता दें कि मलाइका और अर्जुन को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा बीते साल से हो रही है। हालांकि दोनों ही स्टार्स ने अभी तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। मलाइका को कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर की जन्मदिन पार्टी में भी स्पॉट किया गया था। मलाइका बर्थडे पार्टी में मांग टीका लगाए साड़ी में नजर आई थीं। मलाइका को उनके इस लुक के लिए भी सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया था।