Malaika Arora And Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेटिंग करने की खबरों के कारण सुर्खियों में हैं। मलाइका और अर्जुन को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को जगजाहिर नहीं किया है। अपनी उम्र से छोटे लड़के के साथ रिश्ता रखने के कारण मलाइका को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होना पड़ता है। इसी बीच मलाइका ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसे देखने के बाद लोग अर्जुन कपूर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

तस्वीर में मलाइका अपने सिर पर हाथ रखकर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। रेड कलर की लिपस्टिक लगाए मलाइका काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि गर्मी के लिए तैयार। मलाइका की तस्वीर पर कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे तो वहीं कुछ लोगों ने अर्जुन कपूर का मजाक उड़ाया है। एक यूजर लिखता है- अर्जुन कपूर मलाइका से शादी करने में तुम्हारा घाटा है। एक यूजर लिखता है- तुम्हें अरबाज खान ने क्यों छोड़ दिया। वहीं कुछ यूजर्स ने मलाइका की तारीफ करते हुए उम्र को महज एक नंबर बताया है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब मलाइका अर्जुन को डेट करने के चलते ट्रोल हुई हैं। इसके पहले भी कई मौकों पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा चुका है।

बता दें कि बीते दिनों ऐसी खबरें थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर मालदीव में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। कोरियोग्राफर फराह खान ने मलाइका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा था कि तुम्हारी तस्वीरें कौन खींच रहा है। कई यूजर्स ने फराह के रिप्लाई में अर्जुन कपूर का नाम लिया था। इसके बाद अर्जुन कपूर ने भी मालदीव से तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद फराह ने कमेंट में लिखा था कि उन्हें उनके सवाल का जवाब मिल गया। बी-टाउन में इन दिनों ऐसी चर्चा है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)