अरबाज खान (Arbaaz Khan) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कई साल पहले एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। लेकिन कुछ खास मौकों पर दोनों को एक साथ देखा जाता है। हाल ही में दोनों अपने बेटे अरहान को लेने एयरपोर्ट पहुंचे थे। जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मलाइका और अरबाज बेटे पर जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं।
बेटे पर एक्टर्स ने लुटाया प्यार
वीडियो में देखा जा सकता है कि अरहान एयरपोर्ट से बाहर आ रहे हैं और मलाइका उन्हें देख खुश हो जाती हैं और गले लगा लेती हैं। इसके बाद अरहान, अरबाज के गले लग जाते हैं। दोनों ही अपने बेटे को देख बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं अरहान की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। इसके बाद तीनों एयरपोर्ट से निकल जाते हैं।
अर्जुन का नाम लेकर यूजर्स ने कसा तंज
सोशल मीडिया पर यूजर्स इनकी वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं कुछ अरबाज-मलाइका को देख अजीबो-गरीब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,”अर्जुन को पता है?” वहीं कुछ लोग बेटे के लिए अरबाज और मलाइका का प्यार देखकर तारीफ कर रहे हैं।
सभी जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। अरबाज, जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं और मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। इन दिनों मलाइका अपने शो ‘मूविंग विद मलाइका’ को होस्ट कर रही हैं और इस शो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं।
मलाइका ने बताया कि उन्होंने अरबाज से शादी इसलिए की थी क्योंकि वो घर से निकलना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने आगे बढ़कर अरबाज को शादी के लिए प्रपोज किया था और उन्होंने तुरंत हां कह दिया था। अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए मलाइका ने बताया कि कम उम्र में शादी करने के कारण पहले उन्हें चीजें समझ नहीं आती थी। लेकिन वक्त के साथ सब बदलता गया। अरबाज के स्वभाव के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वो भी चिड़चिते होते जा रहे थे।
अर्जुन संग ऐसा है एक्ट्रेस का रिश्ता
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन एक दूसरे के प्यार में हैं। हालांकि दोनों का ही शादी को लेकर फिलहाल कोई प्लान नहीं है। दोनों को लेकर कई तरह की अफवाह उड़ती रहती है। कुछ दिन पहले खबर थी कि मलाइका ने अर्जुन से सगाई कर ली। इसके बाद कहा जा रहा था कि वो अर्जुन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इन खबरों को अर्जुन ने बेबुनियादी बताया था।