Malaika Arora and Azbaaz Khan: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने शादी के 19 साल के बाद 2017 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद मलाइका-अरबाज ने रिश्ता टूटने की वजह पर बात नहीं की। हालांकि एक चैट शो में मलाइका ने अरबाज संग तलाक पर अपने दिल की सामने रखी थी। मलाइका अरोड़ा ने बताया था कि वह अरबाज संग रिश्ता टूटने पर कैसा महसूस कर रही थीं।

मलाइका अरोड़ा ने अरबाज संग तलाक पर कहा था, ”पहले वह हर जगह पाई जाती थीं लेकिन अब वह शांत हैं। उनके आसपास शांति और आराम है।” मलाइका ने कहा था कि उनके लिए तलाक का दौर काफी कठिन रहा। मलाइका ने आगे कहा था, ”उस वक्त मेरे दिमाग में कई तरह के विचार आ रहे थे कि प्रोफेशनली और इमोशनली क्या होगा। वहीं मलाइका को लगता है कि जो होता है वह अच्छे के लिए होता है।” मलाइका ने कहा था, ”मैं किसी भी चीज को आसानी से जाने नहीं देती। मैं किसी भी स्थिति में हाइपर होने की बजाय शांति से चीजों को हैंडल करती हैं।”

मलाइका अरोड़ा कुछ दिन पहले करीना कपूर के चैट शो का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान भी मलाइका ने अरबाज के साथ तलाक पर चुप्पी तोड़ी थी। ‘नाखुश’ रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा था कि उनके रिश्ते के कारण आसपास की चीजें खराब हो रही थीं। मलाइका ने कहा था, ”इस स्थिति में हम हो इंसान थे। हम दोनों एक-दूसरे को बहुत नाखुश कर रहे थे। जिसके कारण हमारे आसपास के लोगों पर भी असर डाल रहा था।”

बता दें कि बीते कुछ समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि मलाइका-अर्जुन इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि मलाइका ने अर्जुन संग शादी की खबरों को नकार दिया है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)