Malaika Arora:मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर आए दिन कुछ न कुछ खबरें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड के गलियारे में इस वक्त मलाइका-अर्जुन का रिलेशनशिप हॉट टॉपिक बना हुआ है। ऐसे में खबरें ये भी आईं कि दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। इस बारे में अब अर्जुन कपूर ने अपनी राय साफ की है। शादी को लेकर अर्जुन कपूर का कहना है कि वह अभी शादी नहीं करने जा रहे हैं। अर्जुन ने आगे कहा कि जब भी वह शादी करेंगे इस बारे में वह जरूर बताएंगे। अर्जुन ने कहा- ‘मैं जब शादी करूंगा तो जरूर बताऊंगा, इस बात को मुझे किसी से छिपाने की जरूरत नहीं है।’
एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन ने कहा – ‘मेरे साथ मीडिया ने सहयोग किया है तो यकीनन मैं ये बात उनसे भी नहीं छिपाऊंगा। सही वक्त पर सब होगा और तब ये खबर मैं जरूर बताऊंगा।’ बता दें, अर्जुन फिल्म ‘ इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का अर्जुन के फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, अर्जुन इस फिल्म के अलावा आशुतोष गोवारिकर की भी फिल्म ‘पानीपत’ में दिखाई देंगे। ये फिल्म एक पीरियड फिल्म है जिसमें अर्जुन कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी।
इससे पहले भी अर्जुन परिणीति चोपड़ा के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म ‘इश्कजादे’ से परिणीति और अर्जुन कपूर दोनों ने ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म हिट साबित हुई थी। साथ ही इस फिल्म से ये दोनों एक्टर्स स्टार्स बन गए थे। तो वहीं परिणीति और अर्जुन की जोड़ी को भी दर्शकों से खूब प्यार मिला। अर्जुन कपूर और परिणीति ने फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में भी काम किया। लेकिन फिल्म दर्शकों के दिलों को छू नहीं पाई और बॉक्स ऑफिस पर भी कुछ कमाल करके नहीं दिखा पाई।
फिलहाल तो अर्जुन का नाम मलाइका के साथ जोड़ा जा रहा है। मलाइका आए दिन अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। आए दिन मलाइका योगा और एक्सरसाइज करती देखी जाती हैं। मलाइका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर अकसर वायरल होती रहती हैं।