Malaika Arora, Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहली बार अपने इंस्टाग्राम से एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। ये काम उन्होंने साल 2020 के पहले दिन यानी 1जनवरी को किया है। ‘लगता है मलाइका अरोड़ा तस्वीर Arjun Kapoor संग शेयर करने का सही मौका ढूंढ रही थीं’, मलाइका के फैंस कहते नजर आ रहे हैं। हालांकि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ कुछ फोटोज अपने अकाउंट से पहले भी शेयर किए हैं लेकिन ऐसा पहली बार है जब मलाइका ने ऐसा इंस्टा पोस्ट किया हो।
मलाइका अर्जुन को फोटो में किस करती दिख रही हैं। मलाइका ने इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ साथ इसे क्यूट सास कैप्शन भी दिया है। मलाइका कैप्शन में लिखती हैं- ‘सूरज, चांद, सितारे, लाइट और खुशियां 2020…।’
इस तस्वीर को देक कर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। मलाइका के इस कैप्शन से भी फैंस ढेर सारे अंदाजे लगा रहे हैं। कोई कह रहा है कि क्या बात है लगता है साल 2020 इन दोनों के लिए खास होने वाला है। तो किसी ने कहा-‘अब दोनों ने मूड बना लिया है कि दोनों इस साल में शादी कर ही डालेंगे।’
एक फैन कहती-‘मलाइका की एक्साइटमेंट तो देखे साल 2020 आते ही अर्जुन के साथ फोटो शेयर कर डाली। आज से पहले तो नहीं किया था। लगता है वेडिंग बेल्स रिंग होने वाले हैं।’ मलाइका के कुछ फैंस अर्जुन संग उनकी तस्वीर देख बोलते-‘ओह आई एम जेलेस, मुझे जलन हो रही है।’
अर्जुन और मलाइका की इस तस्वीर को देखकर जलने वालों ने कहा- दोनों की जोड़ी अच्छी नहीं है। तो किसी ने निगेटिव कमेंट कर मलाइका को उनकी उम्र याद दिलाने की कोशिश की। किसी ने कहा- ‘जब छैया-छैया गाना आया था तब अर्जुन स्कूल में पढ़ता था।’ अर्जुन मलाइका के फैंस ऐसे लोगों को जमकर लताड़ते दिखाई दिए।
View this post on Instagram
Happy new year A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें मलाइका अपने परिवार और अर्जुन के साथ बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में मलाइका की फैमिली में उनकी बहन अमृता अरोड़ा और साथ में भाई-माता-पिता भी दिखाई दे रहे हैं।

