बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपने लुक्स और फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। ऐसा बहुत कम ही दिन होता होगा जब उनकी फिटनेस और लुक्स के चर्चे ना हों। वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी से छुपी नहीं है। वो अर्जुन कपूर को डेट करने को लेकर भी हैडलाइन्स में रहती हैं। ऐसे में अब 49 साल की एक्ट्रेस ने रैंप वॉक पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं। फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक फैशन इवेंट में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रैंप वॉक भी किया। उनका स्टाइल और अंदाज देखते ही बन रहा था। एक्ट्रेस ने रैंप के दौरान एक भी मौका नहीं छोड़ा जब उन्होंने अपना फिगर ना फ्लॉन्ट किया हो। मलाइका के कर्वी फिगर को देखकर उम्र का भी अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने अपने स्टनिंग लुक से इंटरनेट पर आग ही लगा दी है। वायरल हो रहे फोटोज और वीडियोज में देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस ने पिंक कलर का अटायर कैरी किया है। साथ ही खुले बालों और स्माइल में लटके-झटके दिखाते हुए उनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है।

लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन्स

इसके साथ ही अगर मलाइका के लुक्स पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘जो चेस्ट और बंप दिखाए वही ब्यूटीफुल हॉट होती है क्या??’ दूसरे ने लिखा, ‘ओल्ड इज गोल्ड’। इसके साथ ही तीसरे ने उनकी प्रेग्नेंस को लेकर भी लिखा, ‘क्या वो फिर से प्रेग्नेंट हैं?’ चौथे ने लिखा, ‘एक बच्चे की मां लगती ही नहीं है…’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘एंजल ऑफ ब्यूटी’। इसी तरह से लोग उनके वायरल हो रहे वीडियो पर लोग रिएक्शन्स दे रहे हैं।

गुरु रंधावा के साथ आई थीं नजर

मलाइका अरोड़ा को यूं तो इवेंट और टीवी रियलिटी शोज में बतौर जज देखा जाता है। मगर वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बीते दिनों ही वो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ यूरोप की ट्रिप पर गई हुई थीं। जहां से उनकी खूब तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। इसके साथ ही अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो हाल ही में उन्हें सिंगर गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो ‘तेरा की ख्याल’ में देखा गया था।