Malaika Arora Photos Viral and Social Media Users Trolled Her: मलाइका अरोड़ा इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते की चर्चा बी-टाउन में बीते साल से हो रही है। अर्जुन संग अफेयर को लेकर चर्चा बटोर रहीं मलाइका को इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल मलाइका से तस्वीर शेयर करते वक्त एक बड़ी चूक कर दी है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने दो दिन पहले अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- मेरे कई सारे मूड्स जिनके बारे में सिर्फ मेरी सहेली ही जानती है। इन तस्वीरों को भी उनकी बेस्टफ्रेंड ने ही क्लिक किया है। इसकी जानकारी भी मलाइका ने कैप्शन में दी है। वहीं मलाइका ने कैप्शन के साथ कई सारे हैशटैग का भी इस्तेमाल भी किया है। जिनमें से एक है- #nomakeup. जबकि मलाइका इन तस्वीरों में रेड लिपस्टिक और मेकअप में नजर आ रही हैं।

मलाइका की तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स पर अपना रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इतना मेकअप करने के बाद भी हैशटैग नो मेकअप, सच में? वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- नो मेकअप क्या तुम सच में गंभीर हो? वहीं एक इंस्टा यूजर लिखता है- दो किलो का मेकअप करके बैठी है, फिर भी नो मेकअप। वहीं मलाइका की तस्वीरों पर अर्जुन कपूर ने भी लिखा- हम्म। टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने कमेंट बॉक्स में लिखा- सो प्रिटी।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में मलाइका अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ की स्क्रीनिंग पर भी पहुंची थीं। अक्सर साथ में नजर आने वाले मलाइका-अर्जुन ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)