Malaika Arora and Arjun Kapoor Trolled: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते कुछ समय से डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि कपल ने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साध रखी है। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा की पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिन्हें देखने के बाद लोग अर्जुन कपूर के जमकर मजे ले रहे हैं। बीते दिनों भी अर्जुन कपूर को मलाइका की तस्वीरों के कारण जमकर ट्रोल किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा नताशा पूनावाला की पार्टी का हिस्सा बनी थीं। मलाइका के साथ उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी मौजूद थीं। इस दौरान मलाइका ने ब्लू कलर की मिनी ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस में मलाइका को देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पायदान ही पहन आई। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- पायदान पहन आई, अर्जुन कपड़े खरीद दो। एक यूजर ने लिखा- ये कुछ ज्यादा ही हो गया।

बीते दिनों भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। बीते सप्ताह मलाइका ने मालद्वीप से अपनी तस्वीरों को शेयर किया था। जिसके बाद कोरियोग्राफर फराह खान ने कमेंट कर पूछा था कि उनकी तस्वीरें कौन खींच रहा है। इसके बाद अर्जुन ने भी मालद्वीप से तस्वीरें शेयर की। जिस पर कमेंट करते हुए फराह खान ने लिखा कि उन्हें उनका जवाब मिल गया। बता दें कि बीते दिनों ऐसी चर्चा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अप्रैल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने क्रिश्चियन वेडिंग करने का फैसला लिया है।

बीते सप्ताह बोनी कपूर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में बोनी कपूर उर्वशी रौतेला के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे थे। इसी दौरान अचानक से बोनी उर्वशी की कमर के पीछे अपना हाथ मार देते हैं। इस बात को लेकर लोगों ने बोनी की जमकर क्लास लगाई थी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)