अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों मालदीव में अपनी छुट्टियां बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार अर्जुन और मलाइका अपनी तस्वीरें इंस्टा स्टोरीज में शेयर कर रहे हैं। मलाइका-अर्जुन दोनों पटीना मालदीव्स रेसॉर्ट में फारी आइलैंड में एक दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। मालदीव के जिस लग्जरी होटल में अर्जुन-मलाइका रुके हैं वह बेहद खूबसूरत है।
ये लग्जरी होटल कई तरह के विला और बीच हाउस के ऑप्शन भी प्रोवाइड करती है। इन प्रॉपर्टीज में प्राइवेट पूल के भी ऑप्शन्स मौजूद हैं। इस होटल में वन रूम बीच विला भी अवेलेबल है। मलाइका और अर्जुन जिस होटल में ठहरे हैं उसके सबसे सस्ते बीच विला की एक रात की कीमत सुन कर आप चौंक जाएंगे। इस प्रॉपर्टी का सबसे सस्ता विला $2,530 पर नाइट के हिसाब से बुक होता है।
यानी इस होटल में रात बिताने के लिए इंडियन करंसी के मुताबिक आपको 1.90 लाख रुपए अपनी जेब से ढीले करने होंगे। इस रूम की अपनी अलग खासियत है। कमरे के साथ पर्सनल गार्डन, प्राइवेट पूल और ओवरसाइज आउटडोर ट्यूब मिलेगा। वहीं इस प्रॉपर्टी का सबसे महंगा विला $4,762 का है। यानी इस प्रॉपर्टी का टेरिफ 3.58 लाख रुपए पर नाइट है।
इस प्रॉपर्टी के साथ कुछ औऱ चीजें भी इनक्ल्यूड हैं जैसे कि वॉटर स्पोर्ट्स, टेनिस, आउटडोर सिनेमा, कैंप फायर और योगा पवेलियन। इस प्रॉपर्टी में बोटिंग, कैनॉइंग, वीडियो गेम्स भी अवेलेबल हैं।
हालांकि इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है कि अर्जुन मलाइका इनमें से कौनसी प्रॉपर्टी में स्टे कर रहे हैं और क्या क्या सर्विसेस इंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन ने एक वीडियो अपने इंस्टा से शेयर किया।
इस वीडियो में मालाइका अरोड़ा भी नजर आ रही थीं। वीडियो में दोनों एक प्राइवेट पूल में नजर आ रहे थे। अर्जुन मलाइका की ये वीडियो मालदीव के उस प्राइवेट विला की ही है।
इस वीडियो में अर्जुन ने कैप्शन मे लिखा था कि वह हॉलिडे में भी वर्कआउट कर रहे हैं। वीडियो में अर्जुन मलाइका स्वीमिंग पूल के बीच साइकलिंग करते दिखे थे। वहीं अर्जुन मलाइका को छेड़ते और पानी में गिराते भी नजर आए थे।