Malaika Arora-Arjun Kapoor Relationship And Breakup News: बॉलीवुड के पॉपुलर और फेवरेट कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं। इनके रिश्ते को लेकर बीते दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि, इस पर दोनों में से किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। इसके बाद फैंस को शॉक लग गया है। उन्होंने ब्रेकअप भी किया है या फिर सब अफवाह थी।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रविवार को एक रेस्त्रां के बाहर दिखे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लंच डेट पर गए थे और वहां से बाहर आते समय उन्हें स्पॉट किया गया। ब्रेकअप की खबरों के बीच इस वीडियो का सामने आना सभी तरह की खबरों विराम लगा देता है। इसमें देख सकते हैं कि एक्ट्रेस व्हाइट ड्रेस में कमाल की खूबसूरत लग रही हैं और एक्टर कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। दोनों साथ में जंच रहे थे। वहीं, कैमरे को देखकर मुस्कुराते हुए दिखे। उनके चेहरे को देखकर ऐसा नहीं लग रहा कि उनके और मलाइका के रिश्ते के बीच कुछ गड़बड़ चल रहा है। खैर, अब ये तो उनके रिएक्शन के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद एक बात तो क्लियर हो गई है कि वो अलग नहीं हुए हैं।

मलाइका ने शेयर की थी क्रिप्टिक पोस्ट

मलाइका ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर ब्रेकअप की खबरों को और भी हवा दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है, जो लोग केवल अतीत या वर्तमान को देखते हैं वो निश्चित रूप से भविष्य से चूक जाते हैं।’ उनके इस पोस्ट के बाद से लोग कयास लगाने लगे थे कि इनका ब्रेकअप हो गया है। इसके साथ ही इसी बीच उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें एक्ट्रेस ने को-अर्ड सेट पहना था, जिसके टॉप पर लिखा था, ‘चलो अलग हो जाते हैं।’

इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की बहन जान्हवी कपूर और अंशुला को भी सोशल मीडिया पर अनफॉल कर दिया है, जिसके बाद इनके ब्रेकअप की खबरों को और भी हवा मिली।

कुशा कपिला संग जुड़ा अर्जुन कपूर का नाम

ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर का नाम कुशा कपिला के साथ जुड़ा था। इस पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन भी दिया था। उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा था कि ऐसी खबरें पढ़ने के बाद बस उम्मीद और दुआ करती हैं कि उनकी मम्मी ये सब ना पढ़ लें। वो मानती हैं कि उनकी सोशल लाइफ पहले से ही खराब चल रही है और ऐसी अफवाहों को ना फैलाने से मना किया था।