आज बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का जन्मदिन है। ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे फेमस गाने पर डांस कर चुकीं मलाइका अरोड़ा आज 47 साल की हो गई हैं। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। ‘छैंया-छैंया’, ‘माही वे’, ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे गानों पर मलाइका अरोड़ा के डांस को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। मलाइका अरोड़ा कांटे, ईएमआई, हाउसफुल जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा कई विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं।
अरबाज खान से की शादी
मलाइका और अरबाज खान 1993 में एक कॉफी ऐड शूट के दौरान मिले थे। दोनों की मुलाकात कॉफी ब्रैंड ‘Mr Coffee’ के लिए एक शूट किए गए विज्ञापन के दौरान हुई थी। इसके बाद मलाइका और अरबाज खान की दोस्ती प्यार में बदल गई। 5 साल तक चले रिलेशन के बाद 1998 में दोनों ने शादी कर ली। 19 साल के वैवाहिक जीवन के बाद 2017 में मलाइका और अरबाज ने अलग होने का फैसला किया और दोनों का तलाक हो गया। मलाइका और अरबाज का एक बेटा भी है। मलाइका अक्सर अपने बेटे के साथ नजर आती हैं।
फिल्म प्रोडक्शन में भी आजमाया हाथ
मलाइका अरोड़ा ने अपने पूर्व पति अरबाज खान के साथ 2008 में एक प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया था। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ इसी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी थी। इसी फिल्म में मलाइका अरोड़ा ने ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने पर डांस भी किया था।
योगा करती हैं मलाइका
मलाइका सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वो अपनी दिन-प्रतिदिन की जिंदगी के बारे में फैंस को बताती रहती हैं। व्यायाम और योग मलाइका अरोड़ा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। वो सूर्य नमस्कार, मेडिटेशन से लेकर एक्सरसाइज़ के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं। फिटनेस को लेकर मीडिया और बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा की खूब तारीफ भी होती है।
अर्जुन कपूर से साथ अफेयर के चर्चे
अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा की बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अफेयर की खबरें आती रही हैं। कई बार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान को एक साथ देखा भी गया है।