Malaika Arora And Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों रिलेशनशिप के कारण चर्चा में हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है। मलाइका और अर्जुन की शादी की अफवाहों के बीच स्टार्स को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। देखते ही देखते मलाइका और अर्जुन की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। लोग इन तस्वीरों को देखने के बाद अपना रिएक्शन भी जाहिर कर रहे हैं।
दरअसल मलाइका-अर्जुन की इसी महीने शादी की खबरें भी जोरों पर हैं। हालांकि मलाइका ने इन खबरों को अफवाह बताया था। लेकिन शादी की अफवाहों के बीच उनका अस्पताल जाना कई सवाल खड़े करता है। हालांकि संभव है कि वह किसी ने मिलने के लिए वहां पर पहुंचे हो? इस दौरान कपल काफी कैजुअल ड्रेस में नजर आया। अर्जुन कपूर ने जहां व्हाइट टी-शर्ट और ट्राउजर पहना हुआ था, वहीं मलाइका अरोड़ा पिंक की टी-शर्ट में नजर आईं। मलाइका-अर्जुन को अस्पताल के बाहर देखकर सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। जहां कई सारे फैन्स कपल से पूछ रहे हैं कि क्या हुआ है? वहीं कई फैन्स ऐसे मलाइका के प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- छोटा अर्जुन आने वाला है।
https://www.instagram.com/p/BwJ6AWMDezr/
देखें लोगों का रिएक्शन-
बीते साल से ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि कपल ने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी साध रखी है। बीते दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को चंकी पांड़े की पार्टी में स्पॉट किया गया था। बी-टाउन में मलाइका और अर्जुन के 19 अप्रैल को शादी करने की चर्चा जोरों पर है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 19 अप्रैल को गुड फ्राइडे होने के चलते कपल शादी नहीं करेगा।