Malaika Arora Pregnancy News: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर दावा किया जा रहा था कि वो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि इस खबर को परिवार ने सिरे से खारिज कर दिया है। उधर, अर्जुन कपूर ने भी इस खबर पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे अफवाह करार दिया है।

मलाइका की प्रेगनेंसी वाली खबर पर क्या बोले अर्जुन कपूर?

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की प्रेगनेंसी की खबर पर अर्जुन कपूर का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘ये बहुत घटिया और गिरी हुई बात है। इसे बहुत कैजुअल तरीके से पेश किया गया। पहले भी हमारे बारे में इस तरह की तथ्यहीन बातें लिखी गईं, जिनका कोई आधार नहीं है, लेकिन हम इग्नोर कर देते हैं। यही गॉसिप बाद में सच्चाई बन जाता है। लेकिन यह ठीक नहीं है। हमारी निजी जिंदगी से खिलवाड़ बंद करें।’

रिपोर्ट में क्या दावा किया जा रहा था?

दरअसल, पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का दावा किया था कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पिछले दिनों लंदन गए थे, जहां दोनों ने अपने करीबियों को प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। इस खबर के बाद मलाइका की कथित प्रेग्नेंसी की खबर आग की तरह फैल गई। सोशल मीडिया पर भी तमाम लोग इसकी चर्चा करते दिखे।

अर्जुन से पहले मलाइका अरोड़ा के एक फैमिली मेंबर ने भी इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है। TOI से कहा कि मलाइका मां नहीं बनने वाली हैं, बल्कि ये महज एक अफवाह है।

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों मलाइका की एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद खबर फैल गई थी कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।

दरअसल, मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपना हाथ दिखाती नजर आ रही थीं और कैप्शन में लिखा था- ‘मैंने हां कर दिया है…’। इस तस्वीर से लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया कि उन्होंने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हां कह दिया है। हालांकि कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस ने लोगों का भ्रम को तोड़ दिया था।

malaika arora, arjun kapoor, malaika pregnancy news

मलाइका अरोड़ा ने एक इंस्टा पोस्ट शेयर करते हुए बताया था उन्होंने रिएलिटी शो ‘मूविंग विद मलाइका’ के लिए हां कहा है। जो डिज्नी प्लस हॉट स्टार (Disney Plus Hotstar) पर आने वाला है। ये शो 5 दिसंबर से शुरू हो रहा है। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका ने 2019 में अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बताया था। हालांकि दोनों को इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर बधाई के साथ-साथ तमाम नफरत भरे कमेंट्स का भी सामना करना पड़ा था।

लेकिन लोगों की परवाह किए बगैर दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। मलाइका-अर्जुन अक्सर साथ में वैकेशन पर जाते हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।