ये साल मनोरंजन के लिहाज से काफी अच्छा जाने वाला है। एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो थिएटर के बाद फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ भी इस महीने ओटीटी पर आने वाली है। इसके अलावा ‘हनुमान’, ‘शोटाइम’ समेत कई फिल्में ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही हैं। हम आपको इस महीने ओटीटी पर आने वाली फिल्मों के नाम बताने वाले हैं।
‘मैं अटल हूं’
पंकज त्रिपाठी की ये फिल्म 19 जनवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी। थिएटर रिलीज के दो महीने बाद ये फिल्म अब जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है। ZEE5 ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। जिसमें बताया गया है कि ये फिल्म 14 मार्च को जी 5 पर आने वाली है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा पीयूष मिश्रा, रमेश कुमार सेवक, दया शंकर पांडे, प्रमोद पाठक, पायल नायर, राजेश खत्री, एकलाख खान और हर्षद कुमार सपोर्टिंग रोल में हैं।
‘हनुमान’
तेजा सज्जा स्टारर सुपरहीरो फिल्म ‘हनुमान’ 12 जनवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी। इसके बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर धूम मचाने के लिए तैयार है। फिल्म पहले 8 मार्च को जी5 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज 16 मार्च कर दी गई है।
‘भ्रमयुगम’
ये फिल्म 15 फरवरी को रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे पसंद किया था। इसके 1 महीने बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। सोनी लिव के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है। फिल्म 15 मार्च हिंदी समेत पांच भाषाओं में Sony liv पर स्ट्रीम होगी।
ये फिल्में भी हो रहीं स्ट्रीम
‘शो टाइम’
इमरान हाशमी, नसीरुद्दीन शाह और मौनी रॉय स्टारर फिल्म ‘शो टाइम’ 8 मार्च को डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म थिएटर में नहीं सीधा ओटीटी पर ही रिलीज की गई थी।
‘मैरी क्रिसमस’
सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभाने के बाद, ‘मेरी क्रिसमस’ ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म 10 मार्च से ओटीटी के नेटफ्लिक्स पर आ रही है। फिल्म में कटरीना कैफ और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं।