कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म जल्द पर्दे पर आने वाली है। यह फिल्म दुनियाभर में 4500 स्क्रीन पर रिलीज होने का रिकॉर्ड बनाने वाली है। यह फिल्म शुरुआत से ही काफी चर्चा में रही है। इसकी एक वजह इसकी स्टार कास्ट रही। क्योंकि सभी को यह जानने की काफी एक्साइटमेंट है कि आखिर फिल्म में दूसरे अहम खिलाड़ियों का रोल कौन कर रहा है। धोनी पर बनी इस फिल्म में उनकी जिंदगी से जुड़े कई पहलु दिखाए जाएंगे। इसमें उनकी शादी से पहले की एक लव स्टोरी भी दिखाई जाएगी। धोनी की एक गर्लफ्रेंड थीं उनका नाम प्रियंका झा था। लेकिन एक एक्सिडेंट में उनकी मौत हो गई थी। एक तरफ जहां यह फिल्म जल्द (30 सितंबर) पर्दे पर आने वाली है। वहीं साउथ इंडियन सिनेमा की एक्ट्रेस लक्ष्मी राय की वजह से फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। लक्ष्मी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म में मेरे बारे में कुछ नहीं होगा। वैसे भी ये एक बॉयोपिक उनके बारे में है ना कि उनके रिलेशनशिप के बारे में। मुझे लगता है कि ऐसे सवालों पर मुझे भी धोनी की तरह कोई कमेंट नहीं करना चाहिए। कोई भी लड़की अपना नाम किसी के भी साथ हमेशा के लिए चिपकाना नहीं चाहेगी।
उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता लोग क्यों मुझ से पूछ रहे हैं कि धोनी की बॉयोपिक में नजर आउंगी या नहीं। मैं और धोनी दोनों ही अब काफी आगे बढ़ चुके हैं। उसकी शादी हो चुकी है लेकिन कुछ लोग अब भी वहीं अटके हुए हैं और फिल्म के बाहर आते ही मुझे भी इसमें घसीट रहे हैं।” बता दें कि साल 2008 में जब धोनी चेन्नई के कप्तान थे तब उनका नाम लक्ष्मी राय से जोड़ा गया था। हालांकि धोनी ने इस रिश्ते पर कभी कोई कमेंट नहीं किया।
धोनी के साथ नाम जुड़ने की वजह से सुर्खियों में आई लक्ष्मी राय एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ज्यादातक कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। साल 2016 में हिंदी फिल्म जूली-2 से लक्ष्मी बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं। लक्ष्मी अबतक करीब 50 अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लक्ष्मी ने 15 साल की उम्र में ही एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी।
Read Also:पाकिस्तान में बैन हुई धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म
Read Also:धोनी ने खोला अपनी जिंदगी का बड़ा राज, कहा…बायोपिक को हां कहने से पहले लग रहा था डर

