Mahabharat: शक्तिमान बनकर बच्चों के दिलों को जीतने वाले मुकेश खन्ना ने महाभारत में भी अहम किरदार निभाया था। सुपरहीरो शक्तिमान की ही तरह इस किरदार को लेकर भी मुकेश खन्ना की खूब तारीफ हुई थी। मुकेश खन्ना ने महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था। हालांकि मुकेश खन्ना चाहते थे कि इस सीरियल में उन्हें अर्जुन का किरदार मिले।

वह बाताते हैं कि मुकेश अर्जुन का किरदार निभाना चाहते थे। लेकिन शायद ये किरदार उनकी किस्मत में नहीं था। इसके बाद उन्हें द्रोणाचार्य का किरदार करने को मिला। वहीं मुकेश इस रोल को नहीं निभाना चाहते थे। फिर भी वह इसे करने के लिए मान गए। लेकिन शायद मुकेश की किस्मत को कुछ औऱ ही मंजूर था। अचानक ये रोल उनके हाथ से निकल गया। इसके बाद उनकी झोली में आया भीष्म पितामह का किरदार।

जब उन्हें इस बारे में पता चला कि वह अब द्रोणाचार्य़ का किरदार नहीं निभा रहे हैं और भाष्म पितामह का रोल अदा कर रहे हैं तो वह काफी खुश हो गए। इस रोल को करने के बाद वह काफी पॉपुलर हो गए। दर्शकों को वह इस किरदार में बहुत पसंद आए। वहीं मुकेश के पिता को भी भीष्म पितामह के रोल में मुकेश बहुत अच्छे लगे। भीष्म पितामह के किरदार ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए।

मुकेश खन्ना शक्तिमान धारावाहिक से बच्चों बच्चों में अपनी पहचान बना चुके थे। वहां मुकेश कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए। फिल्म सौगंध, तहलका, बेताज-बादशाह और सौदागर फिल्मों में मुकेश ने बेहतरीन काम कर खुद को साबित किया।

खबरें हैं कि मुकेश खन्ना एक बार फिर से शो शक्तिमान लेकर आ रहे हैं। फिलहाल ‘शक्तिमान’ को री-टेलीकास्ट किया जा रहा है। दूरदर्शन पर इस शो को फिर से रामायण औऱ महाभारत के साथ प्रसारित किया जा रहा है।