Loveyatri Movie Review and Release: सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म ‘लवयात्री’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में आयुष शर्मा के अपोजिट वरीना हुसैन हैं। फिल्म के गाने लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। यही कारण है कि लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। क्रिटिक्स ने भी सलमान खान के प्रोड्क्शन हाउस के बैनर तले बनीं फिल्म लवयात्री को अच्छे कमेंट्स दिए हैं। ट्रेड पंडित ऐसे कयास लगा रहे हैं कि फिल्म बॉक्सऑफिस पर धमाका कर सकती है।

फिल्म की कहानी गुजराती पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में आयुष ने सुश्रुत नाम के एक कॉलेज स्टूडेंट का रोल अदा किया है जबकि वरीना ने मिचेल नाम की लड़की की भूमिका निभाई है। फिल्म में सुश्रुत और मिचेल की लवस्टोरी को दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है जबकि फिल्म के निर्माता सलमान खान हैं। फिल्म में आयुष और वरीना के अलावा आयुष्मान झा, रॉनित रॉय, राम कपूर, प्राची शाह, प्रतीक गांधी, मोहिनी शर्मा, अरबन शाह और अमिताभ मिश्रा जैसे सितारे लीड भूमिका में हैं।

Loveyatri Movie Review: ‘लव’ की यात्रा को गहराई से दिखाती है आयुष शर्मा-वरीना हुसैन की ‘लवयात्री’

Live Blog

Loveyatri Movie Review and Release Live Updates

Highlights

    17:27 (IST)05 Oct 2018
    सलमान ने फैन्स को कहा धन्यवाद

    सलमान खान ने अपने फैन्स को शुक्रिया कहा। सलमान ने एक ट्वीट में लिखा- शुक्रिया भारत आपके प्यार के लिए। लवयात्री आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जाओ और देखो।

    15:42 (IST)05 Oct 2018
    शाहरुख खान ने ऐसे दी बधाई

    शाहरुख खान ने आयुष शर्मा की फिल्म लवयात्री को लेकर ट्वीट किया है। किंग खान ने ट्वीट में लिखा- अर्पिता और आयुष शर्मा के लिए मैं बहुत खुश हूं। मेरी ओर से प्यार और सफलता।

    15:18 (IST)05 Oct 2018
    रेमो डिसूजा ने खास अंदाज में दी बधाई

    आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की फिल्म लवयात्री सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। बॉलीवुड के दोस्त आयुष को उनकी पहली फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं। रेमो डिसूजा ने आयुष की फिल्म को लेकर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे फिल्म के गाने में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

    14:46 (IST)05 Oct 2018
    फिल्म को मिल रहे दर्शक
    14:16 (IST)05 Oct 2018
    वरुण शर्मा ने बताया फुल पॉवर

    एक्टर वरुण शर्मा ने लवयात्री की ट्वीट कर तारीफ की है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा- लवयात्री एक लवली और शानदार फिल्म है। फुल पॉवर फील है फिल्म में। आयुष भाई आपने बहुत अच्छा किया है। आत्म विश्वास से भरपूर। क्या डांस किया है भाई। बहुत सारी बधाई पूरी टीम को।

    13:03 (IST)05 Oct 2018
    शिल्पा शेट्टी ने दिया रिएक्शन

    शिल्पा शेट्टी ने एक ट्वीट में लिखा- अभी लवयात्री देखी। रिफ्रेश कर देने वाली लव स्टोरी। मैं आयुष शर्मा और वरीना हुसैन से प्रभावित हुई। आयुष का डांस स्टाइल शानदार है। दोनों की पहली फिल्म होने के बावजूद आत्म विश्वास से लबरेज नजर आ रहे हैं। ऑल द बेस्ट। मैं खुश और गर्व महसूस कर रही। बधाई।

    12:38 (IST)05 Oct 2018
    बॉक्सऑफिस पर कर रही अच्छा प्रदर्शन

    आयुष शर्मा और वरीना हुसैन स्टारर फिल्म लवयात्री भारत में ओपनिंग डे पर 15-20 प्रतिशत की ग्रोथ की है। ट्रेड पंडित ऐसे कयास लगा रहे हैं कि शाम के शोज में फिल्म की कमाई में 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

    12:23 (IST)05 Oct 2018
    साकिब सलीम ने दी बधाई

    अभिनेता साकिब सलीम ने एक ट्वीट में लिखा, आयुष शर्मा और वरीना हुसैन आपको मैं मूवी यात्रा के लिए ढ़ेर सारा प्यार भेज रहा हूं। जैसे ही मैं वापस आऊंगा फिल्म को देखूंगा।

    11:56 (IST)05 Oct 2018
    शिल्पा शेट्टी के पति ने आयुष को बताया नया सितारा

    राज कुंद्रा ने एक ट्वीट में लिखा- एक नए सितारे का जन्म हुआ। आयुष शर्मा क्या शानदार परफॉर्मेंस की है। आप एक दम नैचुरल हैं। लवयात्री को बहुत एन्जॉय किया। दोस्तों इसे जरूर देखें।

    11:22 (IST)05 Oct 2018
    सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन

    सोनाक्षी सिन्हा ने आयुष शर्मा और वरीना हुसैन को फिल्म रिलीज होने की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने फिल्मों में एंट्री के लिए स्वागत भी किया है। सोनाक्षी ने आयुष और वरीना के लिए आज का दिन बड़ा दिन बताया है।

    11:00 (IST)05 Oct 2018
    सलमान खान ने दी बधाई

    सलमान खान ने ट्विटर पर आयुष शर्मा और वरीना हुसैन को बधाई देते हुए लिखा- लवयात्री की सफलता और आने वाले भविष्य के लिए बधाई।

    https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/1047855780374990848

    10:30 (IST)05 Oct 2018
    अर्पिता खान शर्मा ने फैन्स का कहा शुक्रिया

    अर्पिता ने ट्विटर में लिखा- मैं प्रार्थना और उम्मीद करती हूं कि आप फिल्म को स्वीकार  और प्यार करेंगे जिस तरह से आपने भाई और परिवार को प्यार दिया है। मैं सभी लोगों का शुक्रिया करना चाहती हूं जो हमारे साथ हमेशा खड़े रहे।


    09:55 (IST)05 Oct 2018
    मनीष पॉल ने दिया ये रिएक्शन

    टीवी होस्ट और एक्टर मनीष पॉल ने ट्विटर पर लिखा- 'लवरात्रि को देखा'। आयुष शर्मा और वरीना हुसैन आपका फिल्मों में स्वागत है। आयुष क्या सुपर डांस करते हो बॉस। आप लोग भी देखने जाएं और फिल्म को प्यार दें। पूरी टीम को मेरी ओर से शुभकामनाएं।