बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण शादियों के इस सीजन में सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी सुर्खियों बटोर रही हैं। दोनों ही इंडियल आइडल 11 से जुड़े हैं। जहां नेहा शो की जज हैं वहीं, आदित्य होस्ट हैं। दोनों की शादी 14 फरवरी को होनी बताई जा रही है है। हालांकि उससे पहले भी कुछ ऐसा होना है जो रोमांच का तड़का बढ़ा देगा। शादी से पहले बैचलर पार्टी होनी है। जिसे ज्वाइन करेंगे एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान।
अपनी आने वाली फिल्म लव आज कल के प्रमोशन के लिए कार्तिक और सारा शो में पहुंचेगे। नेहा और आदित्य की की शादी से पहले होने वाली बैचलर पार्टी शूट हो चुकी है। इसे जल्द ही टेलीकास्ट कर दिया जाएगा। हालांकि, बैचलर पार्टी का छोटा सा वीडियो और तस्वीरें आ चुकी हैं। सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रोमो वीडियो पर शेयर किया है। जिसमें आए कार्तिक पहले ही आदित्य से उनकी लव स्टोरी का जिक्र कर देते हैं। इसके बाद आदित्य काफी एक्साइटेड होकर अपनी शादी और उससे पहले होने वाली बैचलर पार्टी का जिक्र करते हैं।
प्रोमो में बैचलर पार्टी की कुछ झलकियां भी दिख जाती हैं। शो के सेट पर हुई इस बैचलर पार्टी में आदित्य का साथ देते हैं कार्तिक आर्यन। वह भी कार्तिक की एक फिल्म में गाए नेहा कक्कड़ के ही गाने पर। इस दौरान आदित्य नेहा को ब्राइड-टु-बी वाले ग्लासेज भी पहनाते हैं। नेहा भी बैचलर पार्टी में खुद को थिरकने से रोक नहीं पातीं।
बता दें कि, बीते दिनों ही शो के सेट पर मशहूर सिंगर उदित नारायण अपनी पत्नी के साथ पहुंच दोनों का रिश्ता पक्का कर गए थे। इस दौरान नेहा कक्कड़ की मम्मी पापा भी पहुंचे थे। जहां उन्होंने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद शो के जज और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने मेहंदी की डेट भी फिक्स कर दी थी। हाल ही में कुमार सानू भी शो पर पहुंचे थे। कुमार सानू को बॉलीवुड में 30 साल पूरे हो गए हैं। इसी मौके पर सेट पर आए कुमार सानू ने नेहा को शादी का शगुन भी दिया था।