Look Back 2023: साल 2023 खत्म होने वाला है। इस साल का आखिरी महीना दिसंबर आधा बीच चुका है। ऐसे में ये साल किसी के लिए बुरा रहा तो किसी के लिए काफी बेहतरीन साबित हुआ। सेलेब्स पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही जिंदगियों को लेकर चर्चा में रहे। ऐसे में 2023 के अंतिम पड़ाव में आपको उन सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर बवाल काटा है। इस लिस्ट में करीना कपूर से लेकर शाहिद कपूर तक के नाम शामिल हैं। चलिए जानते हैं उनके ओटीटी प्रोजेक्ट के बारे में…
करीना कपूर
इस लिस्ट की शुरुआत करीना कपूर से करते हैं। वो भले ही इस साल बड़े पर्दे से दूर रहीं, लेकिन ओटीटी पर अपनी एक्टिंग जादू जरूर चलाया है। वो नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘जाने जान’ में दिखी हैं और ओटीटी पर उनकी ये पहली फिल्म रही। इसमें उनके साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी दिखाई दिए हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा इस साल अपनी वेब सीरीज ‘दहाड़’ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। उन्होंने इस वेब सीरीज से ओटीटी पर डेब्यू किया है। इसमें उन्हें पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखा गया और एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का खूब दिल जीता।
मनीष पॉल
इसके साथ ही आपने अक्सर मनीष पॉल को शो होस्ट करते हुए देखा है। जहां, वो अपनी कॉमेडी से सभी को गुदगुदाते रहते हैं। ऐसे में इस साल उन्होंने भी ओटीटी पर अपना डेब्यू किया है। उनकी फिल्म ‘रफूचक्कर’ को रिलीज किया गया है।
अनिल कपूर
अनिल कपूर अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ‘एनिमल’ से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया। उन्होंने इस साल अपना ओटीटी डेब्यू भी किया। उन्होंने ‘द नाइट मैनेजर’ से अपना ओटीटी डेब्यू किया है। इसमें वो विलेन के रोल में खूब जंचे हैं। फैंस और दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया।
आदित्य रॉय कपूर
आदित्य रॉय कपूर 2023 में अनन्या पांडे के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। उन्होंने इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दमदार डेब्यू किया है। वो अपनी पहली वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में नजर आए और लीड रोल में आकर छा गए। इसे दो पार्ट्स में रिलीज किया गया और अपनी एक्टिंग से सारी लाइमलाइट ही लूट ली।
शाहिद कपूर
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने भले ही इस साल किसी फिल्म में काम नहीं किया। मगर उन्होंने ओटीटी पर डेब्यू जरूर किया। उनकी फिल्म ‘फर्जी’ को रिलीज किया गया। इसमें उन्हें उनकी दमदार एक्टिंग के लिए खूब सराहा गया।