लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहे हैं। मुंबई में भी आज वोटिंग जारी है। बॉलीवुड सितारे पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। सितारे अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाल रहे हैं। अक्षय कुमार, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, अनिल कपूर जैसे कई और सितारों की तरह ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी वोट डालने पहुंचे। दीपिका-रणवीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप संभालती नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर सिंह भी दीपिका को भीड़ से प्रोटेक्ट करते नजर आ रहे हैं।

दीपिका को संभालते दिखे रणवीर

दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं, आज पहली बार उनका बेबी बंप वाला लुक दिखाई दिया है। पोलिंग बूथ पर पहुंची दीपिका का उनके पति रणवीर पूरी तरह ख्याल रखते नजर आए।  रणवीर उन्हें भीड़ से बचाते और गाड़ी से संभाल कर नीचे उतारते भी दिखाई दिए। इस दोनों कपल ने सफेद रंग के कपड़ों की ट्यूनिंग की। दीपिका काला चश्मा, सफेद शर्ट और ब्लू जींस में नजर आईं, तो वहीं रणवीर सिंह भी सफेद रंग की शर्ट और जींस में नजर आए।

फैंस की प्रतिक्रियाएं

दीपिका और रणवीर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कपल के चाहने वालों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘मैं बेबी बंप देख सकती हूं। ओह माई गॉड।’ एक यूजर ने लिखा कि दिख ही गया आखिरकार बेबी बंप। एक यूजर ने लिखा कि ‘और कितना छुपाओगी, अब तो दिख ही गया।’

एक यूजर ने लिखा कि ‘अरे वाह बेबी बंप दिख रहा है। दुआ है आपका बच्चा स्वस्थ हो।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘कमेंट सेक्शन में इन दोनों के लिए प्यार देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।’ मालूम हो कि दीपिका पादुकोण सितंबर महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

दीपिका-रणवीर वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह रणवीर सिंह ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाली हैं। वहीं रणवीर सिंह डॉन 3 में दिखाई देंगे। इसके अलावा ‘शक्तिमान’ के लिए भी रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है।