Lockdown: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। बड़े बड़े स्टार सेलेब्स की तरह सुपरस्टार सलमान खान भी इस बीच लोगों को बाहर न घूमने औऱ घर में रहने की सलाह देते दिखे। 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है औऱ सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस में हैं। वहीं सलमान के माता पिता बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही हैं। इस बीच खबर आई जिसमें सलमान खान के पिता सलीम खान पर लॉकडाउन के नियम को तोड़ने का आरोप लगा। वहीं सलीम खान ने भी इस पर अपनी सफाई पेश की।

लोगों को भारत सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है कि वह घर से बाहर तब ही निकलें जब बहुत जरूरी काम हो। जैसे घर का सामान खरीदना या दवाई लेने जाना आदि। बांद्रा में रहने वाले एक शख्स ने ऐसा दावा किया कि सलीम खान हर सुबह घर से बाहर आकर आधे घंटे तक टहलते हैं। जो कि लॉकडाउन का उल्लंघन है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शख्स ने बताया कि सलीम खान अपने एक दोस्त के साथ बांद्रा में रही टहलते हैं। उसने कहा कि ‘पहले तो हमने सोचा कि एक दो दिन की ही बात है लेकिन वह लगातार 3 हफ्तों में एक आद दिन छोड़ कर बाकी दिन घूमते नजर आते हैं। सुबह 8.30 से 9 बजे तक यह लोग घूमते हैं। शख्स ने कहा कि आम व्यक्ति तो घर से बाहर बेवजह नहीं निकल सकता। और स्टार्स का क्या उनकी फैमिली कभी भी बाहर आ सकती है?’

 

View this post on Instagram

 

Be Home n Be Safe @nirvankhan15

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on


सलीम खान ने इस पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें पीठ में दर्द रहता है। सलीम को लोअर बैक प्रॉब्लम है। डॉक्टरों ने उन्हें टहलने की सलाह दी है। करीब 40 सालों से उन्होंने टहलना नहीं छोड़ा लेकिन अचानक सब बंद होने से उनके स्वास्थ में फर्क पड़ने लगा। सलीम ने ये भी कहा कि उनके पास पास भी है। ऐसे में उन्होंने कोई लॉकडाउन रूल नहीं तोड़ा है।

सलीम ने इसके अलावा ये भी बताया कि सिर्फ वह ही नहीं है औऱ भी कई लोग आते हैं टहलने। लोग अपने कुत्ते को लेकर भी आते हैं। सलीम कहते हैं ‘मेरा भी कबूतर इंतजार कर रहे होते हैं मैं उन्हें दाना देने जाता हूं। मैं मास्क पहन कर जाता हूं।’