Shaktiman Episode 9 April 2020, Updates: मुकेश खन्ना का पॉपुलर सीरियल शक्तिमान एक बार फिर से दूरदर्शन पर लौट आया है। लॉकडाउन की वजह से घरों में कैद लोग डीडीवन पर शक्तिमान को एक बार फिर से नियमित तौर पर देखना शुरू कर चुके हैं। कई लोग ऐसे हैं जो इस शो को देख कर अपने बचपन के बीते दिनों को याद कर रहा है। शो में इस वक्त खली-बली नामक दो दानवों का प्रकोप दिखाया जा रहा है।

खली-बली ने अप्पू नाम के बच्चे को किडनैप कर लिया है। अप्पू के गुम हो जाने पर उसके दोस्त शक्तिमान से मदद की गुहार लगाते हैं। शक्तिमान बच्चों से वादा करता है कि वो अप्पू को हर हाल मेें बचाकर लाएगा। वहीं दूसरी तरफ तमराज किलविश शक्तिमान के खिलाफ युद्ध का एलान कर देता है। तमराज किलविश कहता है कि जो भी शक्तिमान को मारेगा उसे काकोदर की जगह दे दी जाएगी। शक्तिमान के गुरू तमराज किलविश को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन इसका भी उसपर कोई असर नही होता।

Live Blog

20:39 (IST)09 Apr 2020
तमराज किलविश ने किया शक्तिमान के खिलाफ युद्ध का एलान

तमराज किलविश शक्तिमान के खिलाफ युद्ध का एलान कर देता है। तमराज किलविश कहता है कि जो भी शक्तिमान को मारेगा उसे काकोदर की जगह दे दी जाएगी। शक्तिमान के गुरू तमराज किलविश को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन इसका भी उसपर कोई असर नही होता।

20:29 (IST)09 Apr 2020
काकोदर आया अपने असली रुप में

तमराज किल्विश की सभा शुरू हो चुकी है जिसके लिए काकोदर को अपने असली रूप मेें आना पड़ा।

20:15 (IST)09 Apr 2020
गुड्डा अप्पू के साथ हुआ गायब

शक्तिमान बच्चों के साथ खेल रहा होता है लेकिन इतने में वहीं पर मौजूद अप्पू गायब हो जाता है। शक्तिमान को कुछ गड़बड़ का एहसास होता है। बाकी बच्चे शक्तिमान से रोकर कहते हैं कि उन्हें उनका दोस्त अप्पू चाहिए। शक्तिमान बच्चों को कहता है कि उनके दोस्त को कुछ नही होगा और वो खुद उसके दोस्त को लेकर आएगा। 

20:07 (IST)09 Apr 2020
शक्तिमान ने लिया प्रण

शक्तिमान ने मानवता को बचाने का प्रण ले लिया है। शक्तिमान ने अपने गुरू को साक्षी मानकर कसम खा ली है। वहीं गीता विश्वास ने इस महामानव को शक्तिमान नाम दिया है।

19:47 (IST)09 Apr 2020
गंगाधर का सामना होगा कपाला से

गंगाधार का सामना कपाला से होगा। गंगाधर कपाला को काफी मुश्किलों में डाल देगा जिसके बाद गुस्से से लाल कपाला गंगाधार को मजा चखाने के लिए उसकी जान लेने की कोशिश करता हुआ नजर आएगा।

19:29 (IST)09 Apr 2020
क्या कपाला जान पाएगा शक्तिमान का राज?

कपाला शक्तिमान का राज जानना चाहता है कि वह कौन है औऱ कहां से आया है, उसके पास लड़ने के लिए कितनी शक्तियां हैं। अब ये देखना होगा कि शक्तिमान कपाला का सामना किस तरह से करता है।