सलमान खान और कंट्रोवर्सी हमेशा से ही साथ-साथ चलते आए हैं। कभी उनके गुस्से की वजह से विवाद हो जाता है तो कभी उनकी किसी आदत की वजह से । इस बार उनका एक बयान उनके लिए मुसबीत का कारण बन गया है। दरअसल सलमान ने फिल्म सुल्तान में एक पहलवान की भूमिका निभाने के अपने एक्सपीरियंस की तुलना रेप पीड़ित महिला से की थी। सलमान ने थकान का जिक्र करते हुए कहा कि शूटिंग पूरी करने के बाद किसी रेप पीड़िता की तरह महसूस होता था। सलमान के इस बयान की ट्विटर पर जमकर आलोचना हुई। सोशल मीडिया यूजर्स ने सलमान की इस बात की जमकर निंदा की। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान इस तरह चर्चा में आए । इससे पहले भी वह अपनी हरकतों के चलते विवादों में आ चुके हैं। एक नजर:

1- साल 1992 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान जोधपुर में एक काले हिरण का शिकार करने के साथ सलमान की कंट्रोवर्सी वाली पारी की शुरुआत हुई।

‘हम साथ-साथ हैं’ से हुई थी विवादों की शुरुआत

2- साल 2002 में सलमान हिट एंड रन मामले में फंसे थे। सलमान की कार एक बेकरी में जा घुसी थी। इस दौरान फुटपाथ पर सोए लोग भी इसकी चपेट में आ गए थे। इनमें से एक की मौत हो गई थी और चार लोग घायल थे। बाद में सलमान ने कहा कि वह गाड़ी नहीं चला रहे थे। गाड़ी उनका ड्राइवर अशोक सिंह चला रहा था। आखिर में कोर्ट ने समलान को बरी कर दिया।

हिट एंड रन केस में बचकर निकले सलमान

3- इसी साल यानि 2002 में सलमान ऐश्वर्या के साथ मारपीट करने के चलते सुर्खियों में आए थे। उस वक्त सलमान और एश्वर्या साथ थे। लेकिन इस घटना के बाद दोनों अलग हो गए थे।

एश्वर्या पर हाथ उठाकर फंसे थे सलमान

4- साल 2003 में सलमान विवेक ओबरॉय से हाथापाई के चलते चर्चा में आए थे। सलमान ऐश्वर्या और विवेक के अफेयर की खबरों को लेकर विवेक से नाराज थे।

एश्वर्या के चक्कर में विवेक से भी की थी लड़ाई

5- 2008 में भी सलमान का झगड़ा अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर ही हुआ था। इस साल कैटरीना के बर्थडे पर किंग खान पर गर्म हुए थे सलमान। इसके बाद कई सालों तक दोनों के बीच कोल्ड वॉर चलती रही। बीते साल सलमान की बहन अर्पिता की शादी के मौके पर रिश्तों मिठास आई।

कैटरीना के बर्थडे पार्टी में भी किया था हंगामा

6- 2010 में सलमान खान पाकिस्तानी चैनल को दिए एक इंटरव्यू के चलते खबरों में आए थे। 26/11 हमले के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा था कि वो हमला इसलिए हुआ क्योंकि सोसाइटी के एलीट ग्रुप को टारगेट किया गया था।

26/11 हमलों को लेकर भी दिया था बड़ा बयान

7- 2014 में सलमान उत्तर प्रदेश में होने वाले सैफई महोत्सव में परफॉर्म करने के चक्कर में फंसे थे। उसी समय मुजफ्फरनगर दंगे हुए थे। ऐसे समय में उस महोत्सव की कड़ी निंदा की गई थी।

सैफई महोत्सव में परफॉर्मेंस पर भी हुआ था विवाद

8- 2014 में सलमान श्रीलंका जाकर राष्ट्रपति चुनावों में कैंपेनिंग करने के चलते चर्चा में आए थे। सलमान ने वहां महिंद्रा राजपक्षे के लिए कैंपेनिंग की थी।

श्रीलंका में कैंपेनिंग भी पड़ी थी भारी

अभी हाल ही में वो रियो ओलंपिक्स के गुडविल अंबेसडर बनाए जाने से भी सुर्खियों में थे। कई खिलाड़ियों और हस्तियों ने इस फैसले का विरोध किया गया था। इसके बाद सचिन तेंदुलकर को गुडविल अंबेसडर बनाया गया था। इसके बाद सुल्तान फिल्म से अरिजीत सिंह के गाने को हटाने को लेकर भी एक विवाद हुआ था। अरिजीत सिंह ने सलमान से माफी भी मांगी थी। लेकिन जब सलमान से इस सब के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अरिजीत को पहचानने  से भी इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा, वो कौन हैं ? मैं नहीं जानता ? क्या कोई सिंगर हैं ?