हमेशा से प्रियंका की लव लाइफ सुर्खियों का हिस्सा बनती रहती हैं। जितना कोई एक्टर अपनी निजी जिंदगी को छुपाकर रखना चाहता है, लोग उतना ही उसके बारे में जानने को उतावले रहते हैं। कहीं न कहीं से कोई चिंगारी ढूंढते रहते हैं ताकि उससे अफवाह को जन्म दिया जा सके। लॉस एंजिलिस में हुए एम्मी अवॉर्ड के बारे में काफी बातें हुईं। थॉर स्टार टॉम हिडल्टन के साथ प्रियंका की मौजूदगी पर कई लोगों की त्योंरियां चढ़ गई थी। अवॉर्ड शो में दोनों के साथ होने की वजह से बातें होना शुरू हो गई हैं। जैसे कोई स्कूल जाने वाला लड़का अपनी क्रश को देखकर खुश हो जाता है। ठीक उसी तरह टॉम भी प्रियंका को रेड कार्पेट पर देखकर खुश हो गए थे। जल्द ही ऐसी खबरें आईं कि पार्टी के बाद दोनों एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट कर रहे थे। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि वो किस कर रहे थे।
Emmy Awards 2016: हॉट रेड गाउन में प्रियंका चोपड़ा ने रेड कार्पेट पर बिखेरा अपना जलवा
हालांकि दोनों ने इस अफवाह को सहारा देने के लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन अब लीया मिशेल ने वो कहा है जिसका हमें शक था। एल्लेन डे जिनेरस के शो पर लीया ने कुछ ऐसा कहा जिसने सभी को पीसी और टॉम के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। शो पर लीया से पूछा गया कि वो किस शख्स के साथ डेट पर जाना चाहेंगी। जैसे ही टॉम का नाम आया उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए।
Read Also: प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा की दोस्ती में आई दरार
अफवाहों को हवा देते हुए लीया ने कहा कि मुझे उनके साथ नहीं जाना। वो प्रियंका चोपड़ा से प्यार करते हैं। दोनों फ्लर्ट कर रहे थे। थॉर सीरीज में काम करने वाले टॉम हाल ही में टेलर स्विफ्ट से अलग हुए हैं। जहां तक पीसी की बात की जाए तो देसी गर्ल का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। जिसमें किंग खान भी शामिल हैं। हालांकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन लोग उनका नाम किसी ना किसी के साथ जोड़ते रहते हैं।
Read Also: LIVE शो में ऐसा क्या हुआ कि प्रियंका चोपड़ा ने एंकर को मारी किक