Pawan Singh Le Jat Badu Devghar Bhojpuri song Sawan 2025: सावन के मौके पर कई भोजपुरी स्टार्स के गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कावंड़ ले जाते वक्त भी लोग इन गानों को सुनते हैं। यूट्यूब पर पवन सिंह का गाना ‘ले जात बाड़ू देवघर’ वायरल हो रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर खूब देखा और सुना जा रहा है।

3 साल पहले साल 2022 में रिलीज हुए इस गाने को अभी भी खूब प्यार मिल रहा है। वे म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को 66 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

ले जात बाड़ू देवघर’ गाने को पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने गाया है। गाना भले ही 3 साल पुराना हो लेकिन इस पर व्यूज अभी भी खूब आ रहे हैं।

‘हर दम बोला शिव बम बम’, शिवरात्रि पर मनोज तिवारी के भोजपुरी गाने ने मचाई धूम, शिव भक्ति से सराबोर है नया वीडियो

गाने में पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे भी नजर आ रही हैं। इस गाने को लिखा है विजय चौहान ने वहीं इसके म्यूजिक डायरेक्टर हैं आर्या शर्मा ने। इस गाने का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है। वहीं गाने को कोरियोग्राफ किया है बूबी जैक्सन ने। गाना 17 जुलाई 2022 को यानी कि तीन साल पहले सावन के मौके पर ही रिलीज किया गया था।

इस गाने में साली अपने जीजा से देवघर में स्थित ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने को कहती है और कहती है कि गाड़ी जागते हुए चलाए क्योंकि बहुत भीड़ है।

‘सावने में जा तानी देवघर’, खेसारी लाल के भोजपुरी सावन गीत ने फिर से मचाई धूम, नई हीरोइन संग छा गए ट्रेंडिंग स्टार

कमेंट बॉक्स में फैंस गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ”बहुत ही बढ़िया गीत है, ️कृपया पवन भईया अपने मीठी आवाज से ऐसे ही सुंदर गाना गया कीजिए।”

एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, ”पवन सिंह ने एक ही सॉंग से पुरा भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। Legendary singer Pawan singh”

एक यूजर ने लिखा है, ”विजय चौहान ने ये गाना लिखकर कमाल कर दिया पवन भैया ने अपना मधुर आवाज देकर बेमिसाल कर दिया।”

‘मौसी जाए देवघर’, खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी सावन सॉन्ग उड़ा रहा गर्दा, ‘भाभी’ को किया नाराज

यहां देखें गाना: