रानू मंडल के बाद अब लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का गाना गुनगुनाकर एक 2 साल की बच्ची भी सोशल मीडिया के जरिए लोकप्रियता हालिक कर रही है। इंस्टाग्राम पर एक नन्ही बेबी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह लता मंगेशलकर का गाना ‘लगजा गले से’ गाती दिख रही है। बच्ची का नाम प्रज्ञा मेधा (Pragya Medha) बताया जा रहा है जो कि स्वर कोकिला के गाने को अपने मधुर स्वरों में गा रही है। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले कई माह से वायरल हो रहा है। पहले रानू मंडल की ओर लोगों का ध्यान गया और अब इस बच्ची को इंटरनेट यूजर्स फेमस करने में लगे हैं।
प्रज्ञा की आवाज को खूब सराहा जा रहा है और वह भी रानू मंडल की तरह स्टार बन चुकी है। यहां तक कि कुछ लोग इस नन्हीं गर्ल की आवाज को रानू मंडल से बेहतर बता रहे हैं। rahul_nair444 नाम के यूजर ने लिखा है कि, ‘रानू मंडल से 100 टाइम्स बेहतर है इसकी आवाज।’ इंस्टाग्राम पर प्रज्ञा के नाम से एक पेज भी बना हुआ है, जिस पर इस नन्ही गर्ल की कई फिक्चर्स और वीडियो हैं। यह बेबी गर्ल लता जी के इस गाने को अक्सर गुनगुनाती नजर आती है। पेज पर अन्य वीडियो भी है।
एक दूसरे वीडियो में प्रज्ञा ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी हुई है और वह लता मंगेशकर का यही गाना दोहराते हुए गा रही हैं। प्रज्ञा के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में उसकी मां भी नजर आ रही हैं, जिसमें वह दूसरा गाना गाते दिख रही है। इस वीडियो के कैप्शन में प्रज्ञा की मां लिखती हैं कि, ”मेरी कुचु (प्यार का नाम) बेबी तब गाना गाती है जब वह अच्छे मूड में रहती है।”
बता दें कि बेबी को यह कला अपनी मां से मिली है। क्योंकि एक वीडियो में प्रज्ञा की मां भी गाना गुनगुना रही हैं। यूजर्स बेबी और उसकी मां दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सिंगिंग आर्ट का कमाल इस क्यूट गर्ल ने आपसे ही सीखा है।