मायानगरी मुंबई शहर में इस वक्त बारिश से आम जनता परेशान हैं। तो वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी इस बारिश से कम दुखी नहीं हैं। सपनों की नगरी फिलहाल पानी में तैरती नजर आ रही है। इसके चलते बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने घरों में दुबक कर बैठ गए हैं। तो कई स्टार्स घर पर बरसात के पानी को आने से रोकने में लगे हैं। जी हां, एक्ट्रेस लारा दत्ता सब काम छोड़-छाड़ कर घर में बारिश का पानी आने से रोकने का प्रयास कर रही हैं। वहीं इसके लिए वह टॉवल का सहारा ले रही हैं।
इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया में अपने घर की एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में उनके घर का दरवाजा नजर आ रहा है, जिसके नीचे से बरसात का पानी आ रहा है। पानी को रोकने के लिए वह तौलिये का सहारा लेती हैं। लारा ने पानी को रोकने के लिए दरवाजे के नीचे बहुत सारे तौलिए लगा दिए हैं।वहीं मुंबई रेन को लेकर एक्टर आर माधवन ने भी एक अपडेट किया है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए माधवन लोगों से कह रहे हैं कि सेफ रहें और घर पर रहें। वीडियो में माधवन यह कहते भी सुने जा सकते हैं कि इस तरह की बारिश उन्होंने काफी वक्त के बाद देखी है।
Putting our Wimbledon,US Open, Aus Open &French Open towels to good use!@Maheshbhupathi #MumbaiRain.Stay safe & indoors if possible folks!pic.twitter.com/uEV30SPfT5
— Lara Dutta Bhupathi (@LaraDutta) August 29, 2017
बारिश की आवाज काफी तेज है। इसके अलावा महेश भट्ट ने भी एक ट्वीट किया है। जिसमें वह बारिश का जिक्र करते हुए कह रहे हैं कि बारिश में उनकी गाड़ी फंस गई थी जिसे किसी अजनबी की मदद से निकाला गया। वहीं इस ट्वीट को आलिया भट्ट ने भी रीट्वीट किया है। इसके अलावा महेश ट्विटर पर लिखते हैं कि,’जागो मुंबई, यह बहुत खराब बारिश है।’
Right now in MUMBAI.. pic.twitter.com/6rQf7Xmc7Q
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) August 30, 2017
“We were pulled out of our car just in time by generous strangers.” ( Khar West , Mumbai. 4:30 pm ) pic.twitter.com/XfxOiE4uXn
— Mahesh Bhatt (@MaheshNBhatt) August 29, 2017

